फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Selection of two players from Badaun in U-16 UP State Cricket Trial

अंडर-16 यूपी स्टेट क्रिकेट ट्रायल में बदायूं के दो खिलाड़ियों का चयन

Sat, 04 Dec 2021 12:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
Selection of two players from Badaun in U-16 UP State Cricket Trial
बदायूं। अंडर- 16 यूपी स्टेट क्रिकेट ट्रायल में बदायूं के दो खिलाड़ियाें को जगह मिली है। कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में छह दिसंबर को अंतिम ट्रायल मैच खेला जाएगा। प्रदेश स्तर पर टीम में जगह बनाने वालों में सहसवान के गर्व माहेश्वरी और सैदपुर निवासी अब्दुल जब्बार शामिल हैं।
विज्ञापन

बदायूं क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव संतोष बाबू शर्मा ने बताया कि डीपॉल स्कूल के छात्र गर्व माहेश्वरी विकेट कीपर और सलामी बल्लेबाज, अब्दुल जब्बार का चयन तेज गेंदबाज के रूप में किया गया है। यह जानकारी यूपीसीए चयनकर्ता असलम अली ने दी। आगरा के रानी अबंतीबाई लोधी मैदान में 27 दिसंबर को खेले गए अंतर मंडलीय क्रिकेट टूर्नामेंट के बाद दोनों खिलाड़ियों का यूपी स्टेट क्रिकेट ट्रायल की टीम में चयन हुआ है। बरेली जोन के चीफ सिक्रेट्री कर्नल सीताराम ने बताया चयनित खिलाड़ी छह दिसंबर को सुबह नौ बजे ग्रीन पार्क स्टेडियम कानपुर में रिपोर्ट करेंगे। अपने साथ उनको आधार कार्ड, रजिस्ट्रेशन आदि प्रपत्र लाना भी आवश्यक होगा। एसोसिएशन अध्यक्ष दीपक सक्सेना ने खिलाड़ियों के प्रदेश स्तर पर जगह बनाने पर उत्साहवर्धन किया। लेफ्टिनेंट आरपी शर्मा, रवींद्र मोहन, एमपी सिंह, अमरीश गोयल, रणवीर आदि ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed