फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Selection of 11 players in Kabaddi Junior Boys category

Budaun News: कबड्डी जूनियर बालक वर्ग में 11 खिलाड़ियों का चयन

Tue, 05 Dec 2023 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 05 Dec 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Selection of 11 players in Kabaddi Junior Boys category
अमन खान।(कबड्डी की खबर के साथ)
बदायूं। जूनियर बालक वर्ग कबड्डी के जिला स्तरीय चयन/ट्रायल्स स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुए। इसमें चयनकर्ताओं ने 11 खिलाड़ियों का चयन किया। ये खिलाड़ी अब मंडल स्तर पर होने वाले चयन/ट्रायल्स में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

जिला खेल कार्यालय की ओर से सोमवार को जूनियर बालक वर्ग कबड्डी के ट्रायल में 19 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। सभी ने शानदार प्रदर्शन किया, इससे चयनकर्ताओं को इनमें से 11 खिलाड़ियों का चयन करने में दिक्कत आई। प्रदर्शन के आधार पर चयनकर्ताओं ने सचिन, ऋतिक कुमार, टीटू पाल, प्रिंस शाक्य, मोहम्मद शोएब, सिंटू सिंह यादव, फैज खान, अमन खान, सुधीर सिंह, गौरव, अंकुर सिंह का चयन किया। ये खिलाड़ी मंगलवार को बरेली में होनी वाले चयन/ट्रायल्स में प्रतिभाग करेंगे। अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आठ से 10 दिसंबर के बीच में जौनपुर में होने वाली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

---------
खिलाड़ी बोले- बचपन से खेल रहे कबड्डी
फोटो-10
- बचपन से कबड्डी में दिलचस्पी रही है। स्कूल में दोस्तों के साथ कबड्डी खेलने लगे। धीरे-धीरे यह खेल शौक बना गया। जब कबड्डी के ट्रायल के बारे में पता चला तो स्टेडियम में ट्रायल देने के लिए आ गए। - अमन खान, पिंडौल
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
फोटो-11
- बाल्यावस्था से कबड्डी खेल रहे हैं। अब तो यह खेल जीवन का हिस्सा बन गया है। पढ़ाई के साथ ही खेल पर भी पूरा फोकस रहता है। आज आगे बढ़ने का मौका मिला है। ऐसे में यहां पर ट्रायल देने के लिए आए। - प्रिंस शाक्य, बिल्सी

अमन खान।(कबड्डी की खबर के साथ)

अमन खान।(कबड्डी की खबर के साथ)

अमन खान।(कबड्डी की खबर के साथ)

अमन खान।(कबड्डी की खबर के साथ)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed