फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Seeds will be available from KVK for cultivation of pulses and oilseeds

Budaun News: दलहन और तिलहन की खेती के लिए केवीके से मिलेगा बीज

Mon, 09 Dec 2024 01:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
Seeds will be available from KVK for cultivation of pulses and oilseeds
उझानी में कृ​षि विज्ञान केंद्र का निरीक्षण करते वैज्ञानिक। स्रोत- केवीके
उझानी। कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) परिसर में सलाहकार समिति की बैठक के बाद कृषि वैज्ञानिकों समेत अफसरों ने परिसर में फसल प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। दलहन और तिलहन की खेती को बढ़ावा देने के लिए जिले के किसानों को बीज भी मुहैया कराया जाएगा।
विज्ञापन

वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में शनिवार अपराह्न हुई। सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ के पशुधन उत्पादन विभाग के वैज्ञानिक डॉ. डीके सिंह ने स्थानीय केंद्र के वैज्ञानिकों की ओर से प्रस्तुत प्रगति रिपोर्ट पर गौर किया। इस दौरान पिछले वित्तीय वर्ष में लगी फसल प्रदर्शनी और बीज उत्पादन की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

कृषि वैज्ञानिकों ने अगले वित्तीय वर्ष में उदड़, तिल, सरसों और मटर के बीज के वितरण के लिए रकबा तय किया। इसके तहत इन्हें 20-20 हेक्टेयर रकबा में बोआई के लिए बीज मुहैया कराया जाएगा। आठ-आठ हेक्टेयर के लिए मिर्च, प्याज, फूल गोभी, करेला और खीरा आदि के लिए बीज बांटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला उद्यान अधिकारी सुनील कुमार ने वैज्ञानिकों को बागवानी के टिप्स दिए। बागवानी का क्षेत्रफल बढ़ाने पर भी चर्चा हुई। कृषि वैज्ञानिकों ने पॉली हाउस में सब्जी उत्पादन करने पर जोर दिया गया। वैज्ञानिकों में डॉ. रोशन सिंह, डॉ. मनीष सिंह, डॉ. सौहार्द दुबे, डॉ. निधि सचान, डॉ. एसपी सिंह और डॉ. संजय कुमार ने किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए समय-समय पर गोष्ठियां करने की वकालत की। किसानों में हंसराज साहू, लीलाधर और नक्षत्रपाल सिंह ने विशेष कार्यक्रम आयोजित करने पर जोर दिया। बाद में कृषि वैज्ञानिकों ने परिसर में ही फसल प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। इस मौके पर आशीष अग्रवाल के अलावा कर्मचारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed