फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Secretary of Munish playing in recovery Danka, received second place in the state

सचिव मुनीश का वसूली में बजा  डंका, प्रदेश में मिला दूसरा स्थान

Thu, 28 Apr 2016 11:54 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Thu, 28 Apr 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
Secretary of Munish playing in recovery Danka, received second place in the state
सम्मान - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
जिला में रहे अव्वल, सीडीओ ने किया सम्मानित 
 डाक्टर राम मनोहर लोहिया पुरस्कार योजना के हकदार बने दातागंज साधन सहकारी समिति के सचिव मुनीश चंद्र ने वसूली में आगे रहने, किसानों को कर्जा देने और खाद, बीज वितरण में उत्कृष्ट कार्य किया है। प्रदेश स्तर पर इनका दूसरा और जिला स्तर पर ये अव्वल हैं। उन्हें प्रमाण पत्र सहित 15 हजार रुपये का चेक सीडीओ द्वारा दिया गया। जिला स्तर पर चार अन्य सचिवों के उत्कृष्ट कार्य होने पर उन्हें 24 हजार रुपये के चेक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
जिलास्तर पर बरातेगदार समिति के सचिव चंद्र शेखर को द्वितीय पुरस्कार के रूप में छह हजार, तृतीय पुरस्कार के रूप में रिसौली के सचिव रावेंद्र कुमार को पांच हजार, चतुर्थ वजीरगंज स्थित क्रय विक्रय केंद्र के सचिव तेजपाल को सात हजार और पांचवें पुरस्कार के रूप में केंद्रीय उपभोक्ता भंडार के सचिव मदन पाल को छह हजार रुपये का चेक और प्रमाण पत्र सीडीओ द्वारा दिया गया। हालांकि कार्यक्रम में उपभोक्ता भंडार के सचिव मदन पाल किसी कारण उपस्थित नहीं हो सके। सीडीओ ने अन्य सचिवों से भी कहा कि यदि वह मन लगाकर परिश्रम करें तो उन्हें भी पुरस्कार मिल सकता है।
विज्ञापन

वसूली में पिछड़े 11 सचिवों को 
मिलेगा सेवा समाप्ति का नोटिस

 सहकारी बैंक, समितियों से खाद और बीज के लिए ऋण के रूप में 8438.79 लाख  रुपये जिला के किसानों पर बकाया है। सहकारी देयों की वसूली बढ़ाने सीडीओ ने शाखा प्रबंधकों, समितियों के सचिवों, एसडीसीओ सहित सहकारिता के गेहूं खरीद केंद्रों के प्रभारियों की जमकर क्लास ली। ग्यारह सचिवों की वसूली बहुत कम पाए जाने पर 15 दिन की मोहलत देते हुए उनकी सेवा समाप्ति को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को विकास भवन स्थित सभाकक्ष में सीडीओ प्रताप सिंह भदौरिया ने सहायक निबंधक सहकारी समितियां अंबिका प्रसाद के साथ बैठक कर सहकारी देयों की वसूली की समीक्षा की। जिले में सहकारी बैंक की 21 शाखाएं और 132 समितियां हैं। एक जुलाई 2015 से अब तक कुल 8439.79 लाख रुपये बकाया के सापेक्ष मात्र 1134.00 लाख रुपये की वसूली हुई  है, जो लगभग 13 प्रतिशत है। सीडीओ ने विशेष प्रयास करते हुए देयों की  वसूली बढ़ाने को प्रात: सात बजे घर से निकलकर कार्य शुरू करने के निर्देश  दिए। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति से कर्ज की वसूली की जाए उसे रसीद अवश्य  दें। गांव में वसूली को ग्राम प्रधानों का सहयोग लिया जाए। वसूली में  लापरवाही बरतने वाले किसी भी कर्मी के साथ कोई रियायत नहीं होगी। 

खराब वसूली के चलते नजरों में चढ़े ये सचिव
बदायूं। समीक्षा  में पाया गया कि साधन सहकारी समिति, जगत के सचिव चंद्र शेखर, लोहाठेर के  वीरपाल, असरासी के किशन कुमार, सैदपुर के साबिर अली, नैथू के माहर सिंह,  फतेहपुर के मुनीश मिश्रा, नूरपुर पिनौनी के आराम सिंह, खेड़ा शहजाद के  मुकुट सिंह, डहरपुर के दिग्विजय सिंह, खेड़ा जलालपुर के राजीव सिंह, बुटला  के सचिव राजीव कुमार की वसूली की स्थिति अत्यन्त खराब पाए जाने पर इन्हें  पंद्रह दिन का समय देते हुए सेवा समाप्ति का नोटिस जारी करने के निर्देश  हैं। वसूली में सुधार नहीं आया तो उनकी सेवाएं समाप्त कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed