{"_id":"657aac9e3166c6a06b0fedaa","slug":"secretary-of-cooperative-society-dies-due-to-collision-with-dumper-in-budaun-2023-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: डंपर की टक्कर से सहकारी समिति के सचिव की मौत, बाइक से जा रहे थे ड्यूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: डंपर की टक्कर से सहकारी समिति के सचिव की मौत, बाइक से जा रहे थे ड्यूटी
Thu, 14 Dec 2023 12:53 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 14 Dec 2023 12:53 PM IST
सार
मूसाझाग क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह डंपर ने बाइक सवार सचिव को रौंद दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वह ड्यूटी पर जा रहे थे।
विज्ञापन
डंपर छोड़कर भागा चालक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं में मूसाझाग थाने के नजदीक निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेस-वे के कार्य में लगे डंपर की टक्कर से सहकारी समिति के सचिव दिग्विजय सिंह उर्फ बाबू सिंह (54) की मौत हो गई। वह मूसाझाग थाना क्षेत्र के कस्बा गुलड़िया के रहने वाले थे और सहकारी समिति डहरपुर पर तैनात थे।
विज्ञापन
दिग्विजय सिंह बृहस्पतिवार सुबह करीब 10:00 बजे अपनी ड्यूटी पर समिति जा रहे थे। उनकी बाइक मूसाझाग थाने से कुछ आगे पहुंची थी। पीछे से तेज रफ्तार में आए डंपर की टक्कर लग गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वह हेलमेट लगाए हुए थे, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।
विज्ञापन
हादसे के बाद तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने डंपर को आगे से घेर लिया, लेकिन उसका चालक भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे कब्जे में ले लिया। सचिव के शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया है। उधर, सचिव की मौत से उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन