{"_id":"a2a6c8aa76639f9de97a30ec9c942d10","slug":"second-marriege-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरवाली ने लिखाई बाहरवाली पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरवाली ने लिखाई बाहरवाली पर रिपोर्ट
सहसवान (बदायूं)।
Updated Fri, 05 Dec 2014 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पहली पत्नी के रहते हुए दूसरी शादी करने और फर्जी कागजात तैयार कर धोखाधड़ी से पेंशन लेने की रिपोर्ट दर्ज की है। रिपोर्ट ब्याहता की तहरीर पर उसके पति और दूसरी पत्नी के खिलाफ लिखी गई है।
न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में आशा रानी पुत्री दरियाब सिंह निवासी वनूपुर पुख्ता, कासगंज ने बताया कि उनकी शादी सहसवान के मोहल्ला सैफुल्लागंज निवासी प्रेमराज के साथ हुई थी। उससे उनके तीन बच्चे पैदा हुए। फौज में तैनाती के दौरान प्रेमराज ने सिलीगुड़ी की गीता उर्फ कौशल्या से दूसरी शादी कर ली। इतना ही नहीं वह धोखाधड़ी से फर्जी कागजात तैयार कर पेंशन भी ले रहा है। आशा का आरोप है कि प्रेमराज पहले उन्हें हर महीने खर्चा देता था मगर बाद में उसने खर्चा देना बंद कर दिया। खर्चा मांगा तो उसे मारपीटकर घर से निकाल दिया।
पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर गीता उर्फ कौशल्या और प्रेमपाज के खिलाफ पहली पत्नी के रहते हुए दूसरी शादी करने और फर्जी कागजात तैयार कर धोखाधड़ी से पेंशन लेने का मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।