फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   SDRF team entered Ganga to search for the girl, no clue

Budaun News: बच्ची को तलाशने गंगा में उतरी एसडीआरएफ टीम, सुराग नहीं

Tue, 29 Apr 2025 01:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
SDRF team entered Ganga to search for the girl, no clue
कछला घाट पर गंगा में बच्ची की तलाश में जुटी एसडीआरएफ की टीम। संवाद
कछला। भागीरथ घाट पर गंगा में डूबी राजस्थान की बच्ची को तलाशने के लिए सोमवार को एसडीआरएफ की 10 सदस्यीय टीम ने सुबह से लेकर शाम तक तलाशी अभियान चलाया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। टीम ने करीब पांच किलोमीटर क्षेत्र में बच्ची को तलाश किया।
विज्ञापन

राजस्थान के धौलपुर जिले के गांव मनिया निवासी भूरे शर्मा की बेटी परी शर्मा (9) रविवार दोपहर गंगा में स्नान करते हुए डूब गई थी। गोताखोरों ने उसकी तलाश की थी, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा था। एसएसपी के आदेश पर सोमवार सुबह बरेली से राज्य आपदा मोचन (एसडीआरएफ) की 10 सदस्यीय टीम कछला गंगा घाट पहुंची।
विज्ञापन

टीम ने मोटरबोट के जरिये करीब पांच किलोमीटर तक गंगा में अभियान चलाया, लेकिन शाम तक बच्ची का कोई पता नहीं चल सका। एसडीआरएफ टीम के इंचार्ज एसआई अंकित विश्वकर्मा ने बताया कि टीम ने पूरे दिन बच्ची को गंगा में तलाशा, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। मंगलवार को फिर से तलाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed