फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   SDM starts investigation in four newborn deaths

एक रात में चार नवजात की मौत के मामले में एसडीएम ने शुरू की जांच

Thu, 04 Jun 2020 02:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2020 02:29 AM IST
विज्ञापन
SDM starts investigation in four newborn deaths
इस्लामनगर। पीएचसी में रविवार रात एक के बाद एक चार नवजात की मौत के बाद डीएम कुमार प्रशांत के निर्देश पर मंगलवार को एसडीएम बिल्सी संजय कुमार ने मामले में जांच शुरू कर दी है। मंगलवार को उन्होंने पीएचसी का औचक निरीक्षण किया, जहां उन्हें गंदगी और अव्यवस्थाएं मिलीं। उन्होंने कहा कि लापरवाही के कारण नवजातों के मौत हुई। अन्य बड़ी खामियां पाई गईं। जल्द ही वह जांच रिपोर्ट डीएम को देंगे।
विज्ञापन

इस्लामनगर पीएचसी में रविवार रात चार गर्भवती महिलाओं का प्रसव हुआ था। आरोप है कि प्रसव के बदले महिलाओं के परिवार वालों से रुपयों की भी वसूली की गई। इसके बावजूद प्रसव में लापरवाही के चलते चारों नवजात की मौत हो गई थी। यह बात भी सामने आई कि सीएचसी पर तीन एमबीबीएस डॉक्टरों की तैनाती होने के बावजूद रात में कोई डॉक्टर यहां ड्यूटी पर नहीं रहता। खुद सीएचसी प्रभारी डॉ. अमन सिद्दीकी रोज बरेली से आते हैं। पीएचसी में गंदगी और अव्यवस्थाएं काफी समय से हैं। इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जाता। प्रसूताओं को यहां मीनू के मुताबिक भोजन भी नहीं मिलता।
विज्ञापन

रविवार रात चार बच्चों की मौत का मामला सोमवार को अखबारों की सुर्खियां बना तो डीएम कुमार प्रशांत ने इसका संज्ञान लेते हुए पूरे प्रकरण में जांच एसडीएम बिल्सी को सौंपी। माना जा रहा है कि मामले में रात्रि में तैनात स्टाफ पर गाज गिर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रसव कक्ष की हालत बदहाल, रिटायर्ड कर्मी कराती है प्रसव
इस्लामनगर पीएचसी के प्रसव कक्ष की हालत बदहाल है। इसके आसपास गंदगी भी है। मंगलवार को एसडीएम बिल्सी संजय कुमार के यहां पहुंचने से पहले सीएचसी प्रशासन ने व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने और साफ-सफाई की कोशिश जरूर की, लेकिन वह कमियों को छिपाने में नाकाम रहे। एसडीएम को निरीक्षण के दौरान यह भी पता लगा कि चारों नवजात की मौत लापरवाही से सीएचसी में ही हुई थी। सीएचसी से रिटायर्ड हो चुकी एक महिला कर्मी अब भी यहां आती है। रात में वही प्रसव कराती है। प्रसव के बदले रुपयों की वसूली की बात भी सामने आई है।
हिंदूवादी संगठनों ने की सीएचसी प्रभारी के खिलाफ जांच की मांग
पीएचसी में एक ही रात में चार नवजात की मौत पर हिंदू शक्ति संगठन दल ने सवाल उठाए हैं। आरोप लगाया है कि नवजात की यहां हत्या की जा रही है। पीएचसी में भ्रष्टाचार के साथ सीएचसी प्रभारी डॉ. अमन सिद्दीकी के अब तक के कार्यकाल की जांच कराने की मांग मुख्यमंत्री से की है। इस संबंध में मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की गई है। शिकायत करने वालों में शिवम, कांता प्रसाद, कौशल रस्तोगी, आरके राना, सचिन सक्सेना आदि शामिल हैं।
एसडीएम से मिले भाजपाई, कार्रवाई की मांग की
प्रसव में लापरवाही से चार नवजात की मौत का मामला तूल पकड़ रहा है। मंगलवार को जांच को सीएचसी पहुंचे एसडीएम से यहां भाजपाई भी मिले। भाजपाइयों ने लापरवाही करने वाले स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सीएचसी पर न रुकने वाले डॉक्टरों को यहां से हटाने और पीएचसी प्रभारी डॉ. अमन सिद्दीकी के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर संजीव पहलवान, राजीव शर्मा, पुष्पेंद्र सिंह आदि रहे।

अस्पताल में गंदगी और अव्यवस्थाएं हैं। एक ही रात में चार नवजात की मौत चिंता का विषय है। कहीं तो लापरवाही हुई है। इसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट डीएम को दी जाएगी। डीएम के स्तर से इस मामले में कार्रवाई की जाएगी। पीएचसी के निरीक्षण के दौरान कई ऐसी चीजें सामने आई हैं जो गंभीर हैं। इस बारे में जांच पूरी होने से पहले ज्यादा कुछ नहीं कह सकता। - संजय कुमार, एसडीएम बिल्सी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed