फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Schools have to distribute milk every wednesday

नहीं चलेगी दूध पिलवाने में किसी की मनमानी

Wed, 30 Sep 2015 08:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो ,बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो ,बदायूं Updated Wed, 30 Sep 2015 08:42 PM IST
विज्ञापन
Schools have to distribute milk every wednesday
यहां बता दें कि बीते दो माह से बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में पढ़ने वाले प्रत्येक बच्चे को हर बुधवार के लिए दूध पिलवाने की योजना शुरू की गई। इसके तहत प्रत्येक बच्चे को 200 मिली ग्राम दूध दिया जाए। इस योजना के लागू होने के बाद भी बदायूं जिले में 80 फीसदी स्कूलों में बच्चों को दूध नहीं पिलवाया जा रहा है। यह हो सकता है कि उनके आंकड़ों में हर बुधवार को बच्चों को दूध पिलवाया जा रहा है। विभागीय सूत्रों ने बताया कि शासन स्तर को जो शिकायतें भेजी गई उनमें इक बात का खुलासा किया गया कि बच्चों को दूध नहीं पिलवाया जा रहा है। शासन ने इस तरह की शिकायतों को गंभीरता से लिया है।
विज्ञापन

इसी क्रम में प्रमुख सचिव आलोक रंजन ने विभागीय अफसरों को जारी निर्देश में कहा है कि बच्चों को हर हाल में दूध पिलवाया जाए। कहा है कि दूध की गुणवत्ता और शुद्धता का भी ध्यान रखा जाए। दूध पिलवाने के करीब दो घंटे बाद बच्चों को भोजन कराया जाए। प्रमुख सचिव ने कहा है कि इसमें किसी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाए। यदि कहीं पर बच्चों को दूध नहीं पिलाने की शिकायतें मिलें तो संबंधित के खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाए। बीएसए आनंद प्रकाश शर्मा ने बताया कि प्रमुख सचिव के आदेशों का पालन किया जाएगा। सभी खंड शिक्षाधिकारियों को भी इस बात के निर्देश दिए गए हैं कि वह स्कूलों का निरीक्षण कर यह देखें कि बच्चों को दूध पिलवाया गया है अथवा नहीं। या फिर किसी स्कूल में मेन्यू के विपरीत बच्चों को भोजन दिया जा रहा है। किसी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed