फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   School running without recognition, notice to BEO

Budaun News: बिना मान्यता के चल रहा स्कूल, बीईओ को नोटिस

Wed, 23 Nov 2022 07:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 23 Nov 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
School running without recognition, notice to BEO
सिलहरी। सालारपुर बीईओ कार्यालय के पास बिना मान्यता प्राप्त स्कूल संचालित है। बीएसए के निरीक्षण के दौरान यह बात उजागर हुई। बीएसए ने बीईओ को नोटिस भेजते हुए स्कूल को बंद करने के साथ प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आनंद प्रकाश शर्मा ने सालारपुर स्थिति खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने पाया कि कार्यालय से महज 100 से 150 मीटर दूरी पर एक स्कूल संचालित था। उस वक्त वहां पर करीब 25 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे थे। बीएसए ने जब उसका निरीक्षण किया तो पता चला कि वह बिना मान्यता के संचालित है। ऐसे में बीएसए ने बीईओ सालारपुर नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

इसमें कहा कि गया है कि बीईओ के कार्यालय के पास में बिना मान्यता के स्कूल चल रहा है, और उन्हें इसके बारे में जानकारी नहीं है। इससे प्रतीत होता है कि विकास क्षेत्र में बीईओ द्वारा नियमित निरीक्षण नहीं किया जाता है। बीएसए ने बीईओ को निर्देश दिए है कि वह स्कूल को बंद कराते हुए प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed