{"_id":"60243c978ebc3ee92d27323d","slug":"school-open-after-lockdown-badaun-news-bly4368109188","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों की बढ़ गई रौनक, बच्चों के मुंह पर दिखे मास्क, हाथ भी कराए सैनिटाइज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों की बढ़ गई रौनक, बच्चों के मुंह पर दिखे मास्क, हाथ भी कराए सैनिटाइज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। शासन के निर्देश पर बुधवार से कक्षा छह से आठ तक के सभी स्कूलों को खोलने के निर्देश दिए गए थे। इसके तहत जनपद के सभी स्कूलों को खोल दिया गया, जिससे विद्यालयों में फिर से एक बार फिर रौनक देखने को मिली। हालांकि विद्यालयों में बच्चों के न केवल हाथ सैनिटाइज कराए गए, बल्कि उन्हें मास्क भी लगवाए गए। पहले दिन बच्चों की संख्या अपेक्षाकृत ज्यादा नहीं रही। छात्र-छात्राओं को दूर-दूर बैठाया गया।
कोरोना काल के दौरान से बंद चल रहे स्कूलों को अब शासन के निर्देशों पर खोलना शुरू कर दिया गया है। जहां पर मंगलवार को कक्षा नौ से 12 तक के सभी स्कूलों को पूरी क्षमता के साथ खोला गया था, वहीं बुधवार से कक्षा छह से आठ तक के सभी विद्यालयों को खोलने के निर्देश दिए गए। इसको लेकर बुधवार को स्कूलों को खोल दिया गया। पहले दिन अपेक्षाकृत छात्र-छात्राएं कम पहुंचे। इस दौरान विद्यालयों में कोविड-19 के तहत बनाए गए नियमों का पालन किया गया। सभी छात्र-छात्राओं के हाथों को सैनिटाइज किया गया और उनका थर्मल स्क्रीनिंग कर तापमान मापा गया। सभी को आपस में दूरी के साथ बैठाया गया।
इस शेड्यूल से आएंगे बच्चे
- सोमवार और बृहस्पतिवार को कक्षा-छह के छात्र-छात्राएं
- मंगलवार को शुक्रवार को कक्षा-सात के छात्र-छात्राएं
- बुधवार व शनिवार को कक्षा-आठ के छात्र-छात्रा
कावेट स्कूलों में भी दिखी रौनक
-शासन के निर्देश पर कक्षा छह से आठ तक के स्कूलों को खोल दिया गया है। इसके तहत कांवेंट स्कूलों में भी छात्र-छात्राएं पहुंचे। प्राइवेट स्कूलों के स्टाफ से छात्र-छात्राओं को फूल भेंट कर उनका स्वागत किया, तो कहीं-कहीं पर छात्र-छात्राओं को चॉकलेट का वितरण भी किया गया। शहर के ब्लूमिंगडेल स्कूल में निदेशक ज्योति मेहंदीरत्ता ने बताया कि स्कूल में कोविड-19 के नियमों का पूरी तरह से पालन किया जा रहा है। डीपीएस प्रधानाचार्य चारुल अग्रवाल ने छात्र-छात्राओं के स्कूल पहुंचने पर फूल और चॉकलेट भेंट की।
विज्ञापन
स्कूल खुलने के आदेश पर उत्साहित दिखे अभिभावक व बच्चे
बदायूं। उझानी रोड स्थित टिथोनस इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा छह से आठ तक के बच्चों के लिए आयोजित ओपन हाउस मीटिंग में अभिभावकों ने कहा कि अब विद्यालयों में बच्चों को पुन: शारीरिक व मानसिक विकास का अवसर प्राप्त होगा। प्रधानाचार्य दीपक अग्रवाल ने कहा कि पूरी दुनिया के सामने आई इस विकराल परिस्थिति ने हम सभी को एक नई परिवेश में और नई कार्यशैली को विकसित करने का अवसर भी प्रदान किया है। सीमित संसाधनों में शिक्षकों के कार्य की प्रशंसा करते हुए, उन्होंने विद्यालय प्रबंधन की ओर से सभी अभिभावकों का भी उनके सहयोग के लिए अभिवादन किया व अपेक्षा की कि भविष्य में भी सभी का सहयोग इसी प्रकार प्राप्त होता रहेगा। इस मौके पर उप प्रधानाचार्या शुभा पांडे भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम का संचालन शालिनी अरोड़ा ने किया।