फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   school closed every Saturday and Monday in Sawan dm order issued in budaun

Kanwar Yatra 2025: सावन में हर शनिवार और सोमवार को स्कूलों में छुट्टी, यूपी के इस जिले में आदेश जारी

Sat, 12 Jul 2025 05:58 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 12 Jul 2025 05:58 PM IST
सार

सावन में गंगाजल लेने के लिए बड़ी संख्या कांवड़िये कछला घाट पर पहुंचते हैं। कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए डीएम के निर्देश पर विद्यालयों में छुट्टी घोषित की गई है।

विज्ञापन
school closed every Saturday and Monday in Sawan dm order issued in budaun
कांवड़ यात्रा के चलते स्कूलों में रहेगी छुट्टी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सावन माह में कांवड़ यात्रा के दौरान बदायूं जिले में यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए डीएम के निर्देश पर विद्यालयों में छुट्टी घोषित की गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक लालजी यादव ने कहा कि 12 व 14 जुलाई, 19 से 21 जुलाई, 26 से 28 जुलाई व दो से चार अगस्त को छह से 12 तक की कक्षाएं विद्यार्थियों के लिए बंद रहेगी। हालांकि शिक्षक व अन्य कर्मचारी नियमानुसार उपस्थित रहेंगे और शासकीय कार्यों में सहयोग देंगे। यदि किसी विद्यालय में पहले से कोई परीक्षा या अन्य गतिविधि निर्धारित है, तो उसे स्थगित कर अगली तिथि निर्धारित की जाएगी। 

विज्ञापन


जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि कक्षा एक से आठ तक के सभी परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त व सभी बोर्डों स संचालित विद्यालयों में श्रावस मास के प्रत्येक शनिवार व सोमवार को अवकाश घोषित किया गया है। 

विज्ञापन

सोमवार शाम तक डायवर्जन लागू 
बदायूं जिले में निकलने वाली कांवड़ यात्रा के लिए पुलिस प्रशासन ने शुक्रवार रात आठ बजे से सोमवार शाम पांच बजे रूट डायवर्जन लागू किया गया। इस दौरान बरेली-मथुरा हाईवे वन-वे रहेगा। हाईवे के कट पर बांस बल्ली लगाकर बंद कर दिए गए हैं। 

इसके अलावा भारी व हल्के वाहनों के आवागमन के लिए अन्य मार्गों से वैकल्पिक व्यवस्था की गई हैं, ताकि लोगों को परेशानी न हो। एसएसपी डॉ. ब्रजेश सिंह ने कहा कि कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए खुराफातियों पर नजर रखी जाएगी। इसके लिए बिना वर्दी के 150 पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है।

यह भी पढ़ें- Bareilly News: निजी अस्पताल में भर्ती युवती से डॉक्टर ने की छेड़खानी, दुष्कर्म की कोशिश का भी आरोप

146 किलोमीटर के कांवड़ मार्ग में लगाए गए 366 सीसीटीवी कैमरे
एसपी सिटी विजयेंद्र द्विवेदी ने बताया कि 146 किलोमीटर का कांवड़ मार्ग है। इस मार्ग पर 366 सीसीटीवी कैमरे लगवाएं गए हैं। कांवड़ मार्ग पर 35 धार्मिक स्थल है। वहां पर पुलिस की तैनाती रहेगी। इसके अलावा पांच कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। कांवड़   क्षेत्र को छह जोन व 32 सेक्टर में बांटा गया। मार्ग पर पांच वॉच टाॅवर बनाए गए। खुराफातियों पर नजर रखने के लिए क्षेत्र में कांवड़ रक्षक बनाए गए हैं।

विज्ञापन

ऐसा रहेगा डायवर्जन प्लान
  • शाहजहांपुर से अलीगढ़ को जाने वाले वाहन बिसौली-सहसवान बायां नरौरा होकर जाएंगे।
  • बरेली से कासगंज को जाने वाले वाहन बिसौली-सहसवान बायां अलीगढ़ होते हुए जाएंगे।
  • मुरादाबाद से कासगंज को जाने वाले वाहन बिसौली-सहसवान बायां अलीगढ़ होते हुए जाएंगे।
  • मुरादाबाद से शाहजहांपुर को जाने वाले वाहन बिसौली बायां म्याऊं-उसावां होते हुए जाएंगे।
  • कासगंज से शाहजहांपुर को जाने वाले वाहन दातागंज से उसावां होते निकाले जाएंगे।
  • बरेली को जाने वाली रोडवेज बस व अन्य हल्के वाहन नवादा चौकी से कुंवरगांव होते हुए जाएंगे।
  • बदायूं से कासगंज व दिल्ली जाने वाली रोडवेज बस व अन्य वाहन नवादा चौकी से सहसवान, अलीगढ़ होते जाएंगे।
  • बदायूं से शाहजहांपुर जाने वाली रोडवेज बस व वाहन दातागंज तिराहा से जलालाबाद होते हुए जाएंगे।
  • बदायूं शहर से एटा व अलीगढ़ जाने वाले वाहन जालंधरी सराय रोड से शेखुपुर-कादरचौक होते जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed