फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   scam

डाकघर घोटाले के आरोपी के खिलाफ कोतवाली में दी तहरीर

Wed, 25 Dec 2019 01:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2019 01:16 AM IST
विज्ञापन
scam
दबतोरी। संग्रामपुर उपडाकघर में हुए घोटाले के आरोपी के खिलाफ आखिरकार डाकविभाग ने मंगलवार को बिसौली कोतवाली में तहरीर दे दी है। इसमें विभाग ने पांच लाख रुपये से अधिक के घोटाले की बात स्वीकारी है। वहीं कहा है कि आरोपी की तरफ से 50 हजार 700 रुपये जमा किए जा चुके हैं, लेकिन बाकी धनराशि अभी तक जमा नही की हैं। देर शाम तक इस मामले में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

संग्रामपुर पोस्ट ऑफिस में वर्ष 2011 से राजकुमार उर्फ राजू डाकपाल तैनात था। उसके द्वारा वहां पर रहते हुए पांच लाख 22 हजार 200 रुपये का घोटाला कर दिया। कुछ लोगों ने इसकी शिकायत विभागीय अधिकारियों को दी। उन्होंने जब इसकी जांच की, तो घोटाला खुलकर सामने आया। इसके बाद में विभागीय अधिकारियों ने उसे निलंबित कर दिया। साथ ही जांच टीम ने जांच जारी रखी। जांच पूरी करने के बाद में जांच अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट उच्चधिकारियों को दी। इसमें उन्होंने राजकुमार को पूरी तरह से दोषी मानते हुए एफआईआर दर्ज कराने की बात कही। इस पर मुख्य डाकघर अधीक्षक बाल किशन ने जांच अधिकारी/ बिसौली डाकघर उपमंडलीय निरीक्षक सतीश कुमार मीना को एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। ऐसे में जांच अधिकारी एसएसपी से मिले। उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। मंगलवार को जांच अधिकारी इंस्पेक्टर बिसौली पंकज लवानिया से मिले और उनको एफआईआर दर्ज कराने के लिए तहरीर दी।
विज्ञापन

संग्रामपुर डाक घोटाले के मामले में सतीश कुमार मीना विभागीय अधिकारी के माध्यम से मंगलवार तहरीर मिली है। व्यस्तता के रहते उसका परीक्षण नहीं कर पाए है। जांच करके एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-पकंज लवानिया कोतवाल बिसौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed