{"_id":"62e584e675e0e91d28172007","slug":"savan-badaun-news-bly4930249112","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ियों का रेला, डीजे का धमाल...शहर में कई जगह लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ियों का रेला, डीजे का धमाल...शहर में कई जगह लगा जाम
विज्ञापन
शहर से गुजरता डीजे और उसके आसपास लगी भीड़। संवाद
- फोटो : BADAUN
बदायूं। सावन में जिले में आने वाले अधिकतर कांवड़िये बाईपास से ही होकर गुजर रहे हैं। इससे बाईपास के चौराहों पर तमाम बड़े वाहनों की लाइन लग गई है लेकिन इससे शहर में पुलिस का बोझ कम हो गया है। शहर में केवल वही कांवड़िये प्रवेश कर रहे हैं जो कछला से जल लेकर पटना देवकली मंदिर जा रहे हैं। हालांकि शनिवार को शहर में एक डीजे गुजरने के कारण कई चौराहों पर जाम की स्थिति बन गई।
पिछले कुछ वर्षों में नियम के मुताबिक कांवड़ियों का रूट उझानी से लालपुल होते हुए काली सड़क, खेड़ा नवादा, बरेली हाईवे था। इससे शहर में यातायात व्यवस्था पर बड़ा प्रभाव पड़ता था। पुलिस को शहर में छोटे-छोटे वाहनों का भी रूट डायवर्जन करना पड़ता था लेकिन इस सावन में कछला आने वाले बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी और उनके आसपास जिलों के कांवड़ियों को बाईपास रूट निर्धारित कर दिया गया। इसके लिए बरेली हाईवे और इधर राजकीय मेडिकल कॉलेज तिराहे पर पुलिस की अच्छी व्यवस्था की गई है। इन जिलों के कांवड़ियों को मेडिकल कॉलेज से ही बाईपास पर मोड़ दिया गया है। इससे उन्हें शहर में जाने की जरूरत नहीं हो रही।
शहर में तैनात पुलिस का लोड भी कम हो गया है लेकिन पूरे बाईपास पर तैनात पुलिस की मशक्कत बढ़ गई है। एआरटीओ चौराहा, सरदार पटेल चौराहा और कुंवरगांव रोड के चौराहे पर बड़े वाहनों की लाइन लग गई है। पुलिस ने शहर आने वाले अन्य वाहनों को इन चौराहों पर ही रोक दिया गया है। इससे चौराहों पर जाम लगना शुरू हो गया है।
विज्ञापन
-
पुलिस को करनी पड़ी कड़ी मशक्कत, ट्रैफिक रोककर गुजारा डीजे
शनिवार को कछला से लौटा बड़ा डीजे देखने को शहर में लोगों की भीड़ लग गई। यह डीजे शुक्रवार रात कछला पहुंचा था। इस जत्थे में हजारों कांवड़िया मौजूद थे। डीजे डीसीएम पर रखकर लाया गया था जबकि कांवड़िये पैदल और बाइक पर सवार थे। शहर में गुजरने के दौरान सड़कें जाम हो गईं। सीओ सिटी आलोक मिश्रा और सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। जिस चौराहे से डीजे गुजरा वहां का ट्रैफिक पहले से रोक दिया गया। इससे चौराहों पर जाम लग गया।
-
इस सप्ताह चौराहों पर खड़े रहेंगे वाहन
इस पूरे सप्ताह कांवड़ियों की शहर में भीड़भाड़ रहने का अनुमान है। इससे पुलिस ने भी अग्रिम आदेशों तक रूट डायवर्जन लागू कर दिया है। मुरादाबाद, बिल्सी, आंवला की ओर से आने वाले बड़े वाहनों को शहर में प्रवेश करने नहीं दिया जा रहा है। उन्हें बाईपास के चौराहों पर खड़ा करा दिया गया है। जब तक शहर में रूट डायवर्जन लागू रहेगा। तब तक यह वाहन भी चौराहों पर खड़े रहेंगे।