फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   savan

पटना देवकली मंदिर में सुबह चार बजे से लग गई श्रद्धालुओं की कतार

Tue, 19 Jul 2022 02:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
savan
पटना देवकली मंदिर के बाहर लगी शिव भक्तों की लाइन। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। सावन के पहले सोमवार को ग्रामीण इलाकों में भी भोर से ही मंदिरों पर जलाभिषेक करने वाले कांवड़ियों और शिवभक्तों का आना शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया और पूजन करके मनौती मानी। जलाभिषेक का यह सिलसिला दोपहर बाद तक चलता रहा। उसावां स्थित पटना देवकली मंदिर में सुबह चार बजे से ही भक्तों की लाइन लग गई।
विज्ञापन

उसावां। समीपवर्ती ग्राम पटना देवकली के प्राचीन शिव मंदिर पर दो साल बाद सावन मेला लग रहा है। यहां पर हर साल सावन में भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए हजारों की संख्या में शिवभक्त पहुंचते हैं। पहले सोमवार को भी मंदिर पर शिवभक्तों की सुबह चार बजे से लाइन लगना शुरू हो गई थी। सुबह मंदिर के कपाट खुलने के बाद पहले कांवड़ियों ने भगवान शिव को जलाभिषेक किया। उसके बाद में भगवान शंकर की पूजा की। मंदिर पहुंचे लोग कोविड गाइड लाइन की अनदेखी करते देखे गए।
विज्ञापन

उझानी। सावन के पहले सोमवार को बुर्रा फरीदपुर के प्राचीन शिवमंदिर में हजारों श्रद्धालुओं ने मंत्रोच्चार के बीच जलाभिषेक किया। भगवान भोलेनाथ को बेलपत्र और फल भी अर्पित किए गए। भोले के भक्तों ने मंदिर परिसर की परिक्रमा की। जलाभिषेक की व्यवस्थाओं में जुटे प्रधान रंधावा यादव ने बताया कि मेले में बच्चों ने खेल तमाशे का लुत्फ उठाया। भंडारे में भक्तों ने प्रसाद भी पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिल्सी। बंबा चौराहे के निकट स्थित शिव शक्ति भवन मंदिर, हनुमानगढ़ी, देववाणी, नील कंठेश्वर महाराज मंदिर समेत क्षेत्र के शिवालयों में हर-हर महादेव, जय ओम शिवकारा की गूंज सुनाई दी। सुबह से ही श्रद्धालुओं की मंदिरों में खासी भीड़ रही। वहीं, शिव मंदिरों के साथ अन्य मंदिरों पर भी दिनभर भक्तों को तांता लगा रहा। देहात के सभी प्रमुख शिव मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। भागीरथी कछला गंगा घाट से गंगाजल लेकर हजारो कांवड़ियों ने शिव मंदिरों में जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed