फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   sarv mangal...

सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सवार्थ साधिके शरण्येत्र्यंबके गौरी नारायणी नमोस्तुते

Sun, 09 Oct 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
ब्यूरो/बदायूं Updated Sun, 09 Oct 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
sarv mangal...
सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सवार्थ साधिके शरण्येत्र्यंबके गौरी नारायणी नमोस्तुते 
शारदीय नवरात्र के नौवें दिन अष्टम महागौरी की पूजा अर्चना घरों और मंदिरों में श्रद्धापूर्वक की गई। कई घरों में अष्टमी को कन्याओं और बरुओं को भोजन कराके दान-दक्षिणा दी। इसके साथ ही मंदिरों और घरों में अष्टम महागौरी के मंत्र सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सवार्थ साधिके शरण्येत्र्यंबके गौरी नारायणी नमोस्तुते... का जाप होता रहा है। साथ ही भक्त कल्याण की कामना करते रहे। 
विज्ञापन

शहर के नगला देवी मंदिर, बिरुआबाड़ी मंदिर और गौरी शंकर सहस्त्रधाम मंदिर में श्रद्धालुओं की सुबह से ही लाइन लग गई। मंदिर में दीपक जलाने, मातारानी के दर्शन करने, रोली, धूप, दीप, नैवेद्य के साथ ही जल अर्पित करने वाले भक्त दोपहर तक मंदिरों में आते रहे। वहीं, देर रात तक मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। घरों में सुबह और शाम को माता रानी और कलश की पूजा अर्चना एवं आरती उतारी गई। 
विज्ञापन

भक्तों ने किया महाअष्टमी पूजन 
बदायूं। नवरात्रि के अष्टम दिन भक्तों ने बिरुआबाड़ी मंदिर में महाअष्टमी पूजन एवं सायं पूजन किया। इसके बाद बलिदान पूजन किया गया। वहीं, हापुड़ के भजन सम्राट अनिल पागल के भजनों पर पांडाल में मौजूद लोग झूमने पर मजबूर हो गए। पांडाल में रवि, मुकेश, अंकित, विशाल सक्सेना, मनीष, विवेक आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दबतोरी। शारदीय नवरात्र के नौवें दिन मां अष्टम महागौरी के आठवें स्वरूप की विधि विधान से पूजा अर्चना हुई। मंदिरों में महागौरी की पूजा अर्चना के लिए भोर से ही लोग जुटने लगे, जिसमें महिलाओं और पुरुषों के अलावा बच्चे भी पहुंचे थे। इसके अलावा लोगों ने घर में हवन पूजन व्रत कराया। मां के चरणों में लोगों ने अपना शीश रखकर मनौती भी मांगी और महाआरती का भी घरों और मंदिरों में आयोजन किया गया। मंदिरों में जयकारों से माहौल ममतामय हो गया। मंदिरों में भजन कीर्तन भी हुए। ललुआनगला, दबतोरा, लक्ष्मीपुर, मुंसियानगला, बीधा नगला के मंदिरों में भीड़ जुटी रही। 

शोभा यात्रा के लिए तैयार की झांकियां 
दबतोरी। लक्ष्मीपुर में बैंडबाजे के साथ पूजा अर्चना की गई। चयनित मुख्य मार्ग पर दुर्गा झाकियां निकाली जाएंगी। झांकियों सजाने संवारने का काम चल रहा है। पुलिस ने गांव का भ्रमण कर झाकियां निकाले वाले मार्गों को चिन्हित किया। दबतोरी चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र यादव ने  बताया कि पुलिस बल तैनात रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed