{"_id":"1416b01037335aa28819b87ae65c25b3","slug":"sanskartk-karyakam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ शिविर का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ शिविर का समापन
badaun
Updated Fri, 30 Jan 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय महाविद्यालय में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हुआ। रोवर्स-रेंजर्स ने तंबुओं का नगर बसाकर भव्य गेट, रंगोली और झांकियां सजाईं। भारत माता रेंजर टीम और चंद्र शेखर आजाद रोवरक्रयू ओवर ऑल चैंपियन रहे। विजयी टोलियों को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि स्काउट संस्था के प्रादेशिक उपाध्यक्ष महेश चंद्र सक्सेना ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन किया और कहा कि राष्ट्र की सेवा के लिए युवा योग्य एवं अनुभवी बनें। अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एसपी खरे ने कहा कि युवा मुश्किलों में न घबरायें प्रतिकूल परिस्थितियों में उत्साह पूर्वक आगे बढ़ें और अपने लक्ष्य का निर्धारण करें।
शिविर संचालक जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि मां दुर्गा की साक्षात मूर्ति सद्भाव जगाने वाली बेटियां अपनी सोई शक्ति को पहिचानें और परिवार में उत्सव, राष्ट्र में महोत्सव जैसा वातावरण बनायें। शिविर में डॉ. डीएस तोमर, डॉ. नीरज कुमार, डॉ. बबिता यादव, डॉ. सारिका शर्मा निर्णायक के रूप में रहीं। डॉ. शिवपाल सिंह, डॉ. इकबाल हबीब, डॉ. शरद पवार, डॉ. पारूल रस्तोगी ने शिविर का निरीक्षण किया। कैंपफायर में रेंजर्स रितु, रिंकी, निकलेश, निशा ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
इस मौके पर डॉ. दिनेश, डॉ. मनोज शर्मा, डॉ. पंकज, डॉ. अनिल कुमार, विश्राम सिंह, वीर बहादुर, अर्चना, अरूणिमा, सोनू, नेत्रपाल, मोनू, धीर प्रताप आदि मौजूद रहे। संचालन रोवर्स प्रभारी डॉ. राकेश कुमार जायसवाल ने किया।
0000000
तंबू में भारत माता टीम अव्वल
तंबू निर्माण प्रतियोगिता में रेंजर्स की भारत माता टीम सर्वश्रेष्ठ, मां दुर्गा द्वितीय और मदर टेरेसा तृतीय स्थान पर रही। जबकि रोवर्स में चंद्र शेखर आजाद क्रयू ने पहला, सरदार भगत सिंह ने दूसरा और स्वामी दयानंद सरस्वती ने तीसरा स्थान पाया।