फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Sanitation workers held a Tiranga rally to demand the restoration of the old pension scheme.

Budaun News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए सफाई कर्मचारियों ने निकाली तिरंगा रैली

Fri, 21 Aug 2026 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Sanitation workers held a Tiranga rally to demand the restoration of the old pension scheme.
पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शहर में तिरंगा मोटर साइकिल रैली निकालते पंचायती राज ग्रामीण
बदायूं। पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले बृहस्पतिवार को सैकड़ों सफाई कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली के लिए तिरंगा मोटर साइकिल रैली निकाली। नवीन पेंशन सिस्टम एवं यूनिफाइड पेंशन स्कीम का विरोध कर पुरानी पेंशन बहाली की मांग की। कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट सुमित कुमार को दिया।
विज्ञापन

संघ के जिलाध्यक्ष लालबहादुर सिंह के नेतृत्व में आयोजित रैली में कई विभागों के संगठनों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष लल्लू सिंह ने कहा कि नवीन पेंशन स्कीम एक छलावा है। कहा, ये शेयर बाजार पर आधारित एक व्यवस्था है, जिसमें शिक्षकों, कर्मचारियों एवं अधिकारियों का भविष्य सुरक्षित नहीं है।
विज्ञापन

ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिला कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि यूनिफाइड पेंशन स्कीम शिक्षकों व कर्मचारियों के हित में नहीं है। इस स्कीम से कर्मचारी पूरी तरह अपने बुढ़ापे को लेकर हताश व निराश हैं। सरकार हमारी पीड़ा को समझे और पुरानी पेंशन बहाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष अजय कुमार ने कहा कि देश व प्रदेश तरक्की कर रहा है, लेकिन कर्मचारियों को सेवानिवृत्त के समय एनपीएस और यूपीएस पेंशन स्कीम में पेंशन बहुत कम दी जा रही है, जिससे बुढ़ापे में जीवन-यापन करना अत्यंत कठिन है, इसलिए इसका पूर्णतः विरोध किया जा रहा है। रैली में प्रमोद कुमार प्रजापति, हरिओम शाक्य, उवैश अंसारी, मुकेश कुमार दिवाकर, रोशन सिंह, मथुरा सिंह, विजय सिंह यादव, आरिफ अली, विनीत कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed