{"_id":"696d3a5a595947755200f1ef","slug":"sanatan-padyatra-was-organised-to-create-a-hindu-nation-badaun-news-c-123-1-sbly1018-155279-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: हिंदूराष्ट्र बनाने के लिए निकाली सनातन पदयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: हिंदूराष्ट्र बनाने के लिए निकाली सनातन पदयात्रा
Mon, 19 Jan 2026 01:24 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Mon, 19 Jan 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
कछला गंगा घाट पर गंगा आरती करते सनातनी। संवाद
बदायूं। बिरुआवाड़ी मंदिर से कछला तक हजारों लोगों ने हिंदूराष्ट्र बनाने के लिए रविवार को पदयात्रा निकाली।
पदयात्रा के संयोजक आचार्य मुमुक्ष कृष्ण महाराज ने हिंदू एकता को मजबूत संगठन में पिरोते हुए कहा कि हिंदू कभी कमजोर नहीं था। बल्कि कुछ सरकारों ने उसे कमजोर बनाने की कोशिश की। डॉ. शैलेश पाठक ने कहा कि अन्यायपूर्ण एवं दमनकारी नीतियों को समाप्त करने का यह समय आ गया है, इसीलिए सबसे पहले एकजुटता बहुत आवश्यक है। पदयात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर लोगों ने स्वागत किया। गंगा तट पर सनातनियों ने गंगा महाआरती की। श्यामप्रभु महाराज ने स्वास्ति वाचन किया और पंकज शर्मा ने शंख ध्वनि की। भगवान परशुराम आवासीय इंटर काॅलेज के छात्रों ने हनुमान चालीसा का सस्वर गायन किया। पदयात्रा आचार्य मुमुक्ष कृष्ण महाराज की अगुवाई में बिरुआवाड़ी मंदिर से प्रारंभ होकर पथिक चौक से टिकटगंज, बडा बाजार होती हुई खैराती चौक से निकलकर नेहरु चौक, गोपी चौक से मथुरिया चौक पहुंची और लालपुल से निकल गंगातट कछला पहुंची। यात्रा में विश्व हिंदू महासंघ,हिंदू जागरण मंच, भारत विकास परिषद,राष्ट्रीय हनुमानदल,मैथिल ब्राह्मण समाज, गोरक्षा दल, विश्व हिंदू परिषद,अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, सनातन धर्म सभा, गुरुनानक सत्संग सभा के कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा।
इस दौरान रामबहादुर पांडेय, रजनी मिश्रा, अरविंद अग्नोहत्री, सुधीर पाठक, डाॅ. शैलेंद्र कुमार, दिनेश चंद्र मिश्र, अवधेश रहे।