फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Sanatan Dharma will be protected by the thoughts of Ahilyabai Holkar

Budaun News: अहिल्याबाई होल्कर के विचारों से होगी सनातन धर्म की रक्षा

Sun, 01 Jun 2025 12:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Sanatan Dharma will be protected by the thoughts of Ahilyabai Holkar
उझानी में लोकमाता अहिल्याबाई की जयंती पर माल्यार्पण करते पूर्व राज्यमंत्री विमलकृष्ण अग्रवाल। स
उझानी। नगर पालिका परिषद के मैदान में आयोजित लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के जयंती समारोह में उनके विचारों को जीवन में उतारने की सलाह दी गई। वक्ताओं में पूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने कहा कि लोकमाता के विचारों से सनातन धर्म की रक्षा होगी।
विज्ञापन

जयंती समारोह की शुरूआत लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। पूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने कहा कि लोकमाता का पूरा जीवन समाज के कल्याण के लिए रहा। उन्होंने सनातन धर्म की रक्षा और सभी को एकजुट रखने के लिए जीवन पर्यंत कार्य किया। लोगों के कल्याण के लिए उनके विचार जीवन में उतार कर आगे बढ़ने का कार्य करें।
विज्ञापन

कासगंज भाजपा के पूर्व जिला केपी सिंह सोलंकी ने लोकमाता के विचार जन- जन तक पहुंचाए जा रहे हैं। उनके विचार धर्म की रक्षा के प्रतीक हैं। केंद्र और प्रदेश की सरकार ने उन्हें विचारों से लोगों को अवगत कराने का निर्णय लिया है। उनकी इस जयंती पर सनातन धर्म की रक्षा का संकल्प लेना ही सबसे बड़ी सेवा है। पालिकाध्यक्ष पूनम अग्रवाल ने महिलाओं को उनके विचारों से अवगत कराया। इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष सचिन अग्रवाल, अखिल अग्रवाल, किशनचंद शर्मा, राहुल शंखधार, गिरीशपाल सिंह, राजीव गोयल, करुणा सोलंकी, रानी सिंह पुंडीर, रेनू सिंह, सुमन आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed