फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Samuhik Vishvas

सामूहिक विवाह: 513 युगल एक दूसरे के हुए

Sun, 12 Dec 2021 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Samuhik Vishvas
ब्लॉक सालारपुर में नव दंपती से बात करते केंद्रीय सहकारिता मंत्री बीएल वर्मा। संवाद। संवाद - फोटो : BADAUN
11 बीडीएन 40-43
विज्ञापन

सामूहिक विवाह योजना: जिले में 513 नव युगल एक दूसरे के हुए
जन प्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दिया आशीर्वाद
संवाद न्यूूज एजेंसी
बदायूं/ सिलहरी। समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जिले में 513 जोड़ों की शादी जिले के सात ब्लॉक मुख्यालयों पर हुई। इसमें 484 हिंदू, 28 मुस्लिम और एक ईसाई जोड़े की शादी उनके धर्म के रीति रिवाज के अनुसार की गई।
केंद्रीय सहकारिता मंत्री बीएल वर्मा, नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख पति अनेकपाल सिंह, सीडीओ ऋषिराज, एसपी आरए सिद्धार्थ, मनरेगा डिप्टी कमिश्नर आरएस यादव की मौजूदगी में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना हुई। इसमें सदर नगर पालिका परिषद की ओर से तीन, नगर पंचायत कुवरगांव में एक, नगर पंचायत सखानू में दो, ब्लॉक जगत के 14 और ब्लॉक सालारपुर के 23 जोड़ों की शादी हुई। सभी अतिथियों ने नवविवाहितों को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

बिल्सी। ब्लॉक मुख्यालय आसफपुर पर सामूहिक विवाह कराए गए। इसमें अंबियापुर, इस्लामनगर, बिल्सी, रुदायन के नव युगलों की शादी कराई गई। इस दौरान अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

म्याऊं। ब्लॉक मुख्यालय पर म्याऊं, उसावां, उसहैत के युवाओं की शादी हुई। इस दौरान दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह, शेखूपुर विधायक धर्मेंद्र शाक्य समेत अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। जबकि ब्लॉक कादरचौक में हुई शादी में उझानी, कादरचौक, कछला के जोड़ों की शादी कराई। इसमें शेखूपुर विधायक धर्मेंद्र शाक्य समेत अधिकारी मौजूद रहे।
बिसौली। ब्लॉक मुख्यालय पर बिसौली, वजीरगंज, आसफपुर, मुड़िया धुरेकी, सैदपुर के 175 युवा शादी के बंधन में बंध रहे हैं। इनमें 100 बौद्ध, 66 हिंदु व नौ मुस्लिम जोड़ों का पाणिग्रहण संस्कार हिंदु, मुस्लिम व बौद्ध धर्म के रीति- रिवाजों के साथ हुआ।इस मौके पर आसफपुर के ब्लॉक प्रमुख ओमकृष्ण, अमित पाठक, दुर्गेश वार्ष्णेय, अक्कू रस्तोगी, सनवीर पाल, मुकेश माहेश्वरी मौजूद रहे।
सहसवान। ब्लॉक परिसर में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 44 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। बीडीओ चरन सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में सहसवान ब्लॉक के 19, दहगवां क्षेत्र के 16 और सहसवान नगर क्षेत्र के नौ जोड़ों का विवाह कराया गया। ब्लॉक प्रमुख पति विक्रांत यादव, दहगवां ब्लॉक प्रमुख सुभाष गुप्ता, एसडीएम महीपाल सिंह, ईओराम सिंह, बीडीओ चरन सिंह मौजूद रहे।

-----------------
लड़की की उम्र ज्यादा बताई, बाद में की शादी
दातागंज। ब्लॉक मुख्यालय दातागंज पर 53 जोड़ों की शादी कराई गई। इसमें दातागंज और समरेर क्षेत्र के युवा शामिल थे। इसमें दातागंज ब्लॉक प्रमुख यतेंद्र प्रताप सिंह, समरेर के ब्लॉक प्रमुख धीरज सक्सेना, बीडीओ सचिन सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे। वहीं समारोह के दौरान एक युवक ने लड़की की उम्र ज्यादा बताकर शादी से मना कर दिया। इसके बाद लोगों ने उसे समझाया। चर्चा है कि युवक ने लड़की पक्ष से बाइक देने की बात पर शादी की है। हालांकि अधिकारी इस बात को मना कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed