फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Samples of 43 birds from eight locations sent to IVRI

आठ स्थानों से 43 पक्षियों के सैंपल लिए, आईवीआरआई भेजे गए

Sat, 23 Jan 2021 01:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
Samples of 43 birds from eight locations sent to IVRI
बदायूं। पशु चिकित्सा विभाग की पांच और वन विभाग की चार टीमों ने शुक्रवार को भी बर्ड फ्लू के खतरे के मद्देनजर जिले में आठ स्थानों से 43 पक्षियों के सैंपल लेकर जांच के लिए आईवीआरआई भेजे हैं। अब तक जिले में कोई पॉजिटिव केस सामने न आने से अधिकारी चैन की सांस ले रहे हैं।
विज्ञापन

बर्ड फ्लू के खतरे के मद्देनजर इससे पहले 14 जनवरी को सबसे ज्यादा 326 पक्षियों के नमूने जांच के लिए आईवीआरआई भेजे गए थे। 15 जनवरी को 151, 16 जनवरी को 58 और, 17 जनवरी को 67, 18 जनवरी को 80 नमूने जांच को भेजे गए थे। 19 जनवरी को 61 सैंपल भेजे गए थे। 20 जनवरी को 29 और बृहस्पतिवार 21 जनवरी को 35 सैंपल जांच के लिए भेजे थे। शुक्रवार को आठ स्थानों से 43 पक्षियों के सैंपल लिए गए।
विज्ञापन

शुक्रवार को क्लोएकल के 31, ओरोफैरिंजीयल के 10 और सीरम के दो सैंपल लिए गए। दातागंज की टीम ने जंगली पक्षियों के छह सैंपल लिए। सदर और सहसवान की टीमों ने भी छह-छह सैंपल लिए। बिसौली की टीम ने 15 और बिल्सी की टीम ने दस सैंपल लिए। अब तक जिले में कोई पॉजिटिव मामला सामने नहीं आया है। एहतियात के तौर पर लगातार अभियान चलाने के साथ पोल्ट्री फार्म संचालकों के साथ आम लोगों को भी बर्ड फ्लू के खतरे के मद्देनजर जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरे हुए पक्षी को हाथ से न छुएं, सावधानी ही बचाव
- मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एके जादौन का कहना है कि जिले में अब तक कोई पॉजिटिव मामला सामने नहीं आया है। वन विभाग और पशु चिकित्सा विभाग की टीमें समन्वय बनाकर काम कर रही हैं। आम लोगों को भी जागरूकता से काम लेने की जरूरत है। मरे हुए किसी भी पक्षी को हाथों से बिल्कुल न छुएं। इसके साथ ही पोल्ट्री फार्म संचालक और मांस विक्रेता दस्तानों और मास्क का इस्तेमाल करें। पोल्ट्री उत्पाद या मांस अच्छी रहत से पकाने के बाद ही सेवन करें। अगर किसी स्थान पर पक्षियों के मरने की सूचना हो तो उसे कंट्रोल रूम को अवगत कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed