फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Sambhal in Sambhal, Sot river stream drying up in Badaun

Budaun News: संभल में संभली, बदायूं में सूख रही सोत नदी की धार

Mon, 25 Sep 2023 01:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Mon, 25 Sep 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Sambhal in Sambhal, Sot river stream drying up in Badaun
शहर के लालपुल ​​स्थित सोत नदी। संवाद
बदायूं। संभल के लोगों ने सोत नदी की धारा को पुनर्जीवित कर दिया, इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में संभल के लोगों का पूरा श्रेय मिल गया। बदायूं में यह नदी अब भी बदहाली पर सिसक रही है। यहां इसकी धार लगातार सूख रही है। सिर्फ बारिश के दिनों में ही नदी में पानी दिखाई देता है। बाकी के दिनों में नदी के किनारे लोग खेती करने लगते हैं और इसके बहाव क्षेत्र में अवैध कब्जे कर लिए गए हैं। शहर के आसपास नदी में कूड़ा-कचरा भी फेंका जाता है।
विज्ञापन

यह नदी जिले में 105 किलोमीटर के हिस्से से होकर निकलती है। बिसौली, बिल्सी, सदर और दातागंज तहसील क्षेत से होती हुई नदी की धारा उसावां के नौलीफतुआबाद गांव पहुंचती है। इसके बाद मेें शाहजहांपुर की सीमा में प्रवेश कर जाती है। बिसौली के बझेड़ा गांव से जिले में प्रवेश करते ही नदी का स्वरूप नाले जैसा लगता है। कहीं-कहीं तो नदी का अस्तित्व ही खत्म सा लगता है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार खास बात यह है कि इस नदी के खुद के कई प्राकृतिक जलस्रोत हैं। इसकी वजह से इसमें हमेशा पानी हमेशा बहता रहता था, लेकिन धीरे-धीरे पॉलिथीन, कूड़ा-कचरा नदी में आने लगा। इसकी वजह से नदी के स्रोत बंद होने लगे। इसकी वजह उसका पानी कम होने लगा। इसके अलावा भूमाफिया की गिद्ध दृष्टि भी नदी पर लगी रहती है। इसलिए कई जगह नदी के किनारों पर अवैध कब्जे होने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed