{"_id":"67db1b7576ee7e104307233d","slug":"salary-of-830-examiners-who-were-absent-on-the-first-day-will-be-stopped-badaun-news-c-123-1-bdn1009-135936-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पहले दिन गैरहाजिर रहे 830 परीक्षकों का रोका जाएगा वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पहले दिन गैरहाजिर रहे 830 परीक्षकों का रोका जाएगा वेतन
Thu, 20 Mar 2025 01:01 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Thu, 20 Mar 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
बदायूं। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन बुधवार से शुरू हो गया। पहले ही दिन 830 परीक्षक गैरहाजिर रहे। ऐसे में 830 परीक्षकों पर वेतन रोकने की कार्रवाई की जाएगी। मूल्यांकन के दौरान पुलिस बल भी केंद्रों पर तैनात रहा।
सभी चार केंद्रों पर बुधवार को कुल 11,760 उत्तरपुस्तिकाएं जांची गईं। इसमें एसके इंटर कालेज में 1648 काॅपियां, जीआईसी में 4118, जीजीआईसी में 3198, हाफिज सिद्दीकी में 2796 काॅपियां जांची गईं। वहीं एसके इंटर कालेज में 114 परीक्षक,जीआईसी में 299, जीजीआईसी में 130,हाफिज सिद्दीकी में 287 परीक्षक अनुपस्थित रहे। इसमें से गूरा नवीगंज इंटर कॉलेज का परीक्षक जीजीआईसी केंद्र पर व एक इस्लामिया केंद्र पर परीक्षक मोबाइल फोन लेकर पहुंचे। तलाशी के बाद मोबाइल फोन गेट पर जमा करा दिया गया। शहर के चार मूल्यांकन केंद्रों पर चार स्टेटिक, जिला पर्यवेक्षक के तौर पर डायट प्राचार्य, मंडल स्तर से नूतन रानी उपस्थित रहीं। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस फोर्स भी तैनात रहा।
गैरहाजिर परीक्षकों के नाम की सूची मांगी गई है। अनुपस्थित परीक्षकों पर वेतन रोकने की कार्रवाई की जाएगी। दो केंद्रों पर परीक्षक मोबाइल फोन लेकर पहुंचे थे। इस बार हिदायत देकर छोड़ दिया है। अगली बार मोबाइल फोन जब्त कराकर मुकदमा दर्ज कराएंगे। -प्रवेश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक