{"_id":"673bb14073fdf62fc30d5094","slug":"sadaf-b-won-in-speech-naina-won-in-poster-competition-badaun-news-c-123-1-sbly1001-129582-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: भाषण में सदफ बी, पोस्टर प्रतियोगिता में नैना ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: भाषण में सदफ बी, पोस्टर प्रतियोगिता में नैना ने मारी बाजी
Tue, 19 Nov 2024 02:57 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Tue, 19 Nov 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
बदायूं। यातायात जागरूकता माह के तहत सड़क सुरक्षा संबंधी जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय महाविद्यालय में हुआ। राजकीय महिला महाविद्यालय की छात्रा सदफ बी ने भाषण प्रतियोगिता में पहला स्थान पाया। वहीं, पोस्टर प्रतियोगिता में नैना ने बाजी मारी। विजेता प्रतिभागी 20 नवंबर को अवंतीबाई लोधी राजकीय महिला महाविद्यालय बरेली में मंडल स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
आधुनिक भारत में सड़क सुरक्षा एक चुनौती विषय पर हुई भाषण प्रतियोगिता में दूसरा स्थान महाराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय बिल्सी की छात्रा मंशा अल्वी ने पाया। वहीं, राजकीय महाविद्यालय के छात्र इशराक अहमद तीसरे स्थान पर रहे। पोस्टर प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय की छात्रा नैना भारती ने पहला स्थान, एचपी इंस्टिट्यूट की छात्रा महिमा गौतम ने दूसरा, बीआईएमटी की सृष्टि राजपूत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
क्विज प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय की स्वामी मौर्य ने पहला, बीआईएमटी के छात्र प्रयास चंद्र ने दूसरा, राजकीय महिला महाविद्यालय की शिल्पी साहू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
प्राचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार बत्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुए कार्यक्रम का संचालन हिंदी के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रविंद्र सिंह यादव ने किया। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक डॉ. राकेश कुमार जायसवाल, डॉ. श्रद्धा गुप्ता, डॉ. संजीव राठौर, डॉ. सतीश सिंह यादव, डॉ. सरिता यादव आदि मौजूद रही।