फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Rumor taking Baba's tomb in Nagaria Abhay

नगरिया अभय में बाबा के  समाधि लेने की अफवाह

Thu, 25 May 2017 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ उसावां
अमर उजाला ब्यूरो/ उसावां Updated Thu, 25 May 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
Rumor taking Baba's tomb in Nagaria Abhay
बाबा - फोटो : अमर उजाला
- आग की तरह फैली खबर सुनने के बाद हर कोई आश्रम की तरफ दौड़ा      
विज्ञापन

समीपवर्ती ग्राम नगरिया अभय में एक बाबा के समाधि लेने की अफवाह गुरुवार को आग की तरह क्षेत्र में फैल गई, देखने के लिए दर्जनों लोग बाबा के आश्रम पहुंच गए लेकिन बाबा ने इस खबर को  अफवाह बताया।

थाना क्षेत्र के ग्राम नगरिया अभय में गांव के उत्तर में बाबा रामानंद सरस्वती का आश्रम है। यहां रहकर बाबा भगवान का भजन पूजन  करते हैं। किसी शरारती तत्व ने क्षेत्र में अफवाह फैला दी की बाबा शनिवार को सुबह 7.20 पर समाधि लेंगे। इसकी खबर फैलते ही दर्जनों लोग बाबा के आश्रम में पहुंच गए। 55 वर्षीय बाबा रामानंद सरस्वती ने बताया की वह बचपन में ही भगवान का भजन पूजन करने लग गए थे। 25 वर्ष की उम्र में उन्होंने अपनी निजी जगह पर आश्रम बनवाया। अब वहीं रहकर भगवान का भजन करते है। उन्होंने कहा कि शरारती तत्वों ने अफवाह फैला दी। इससे उन्हें काफी परेशानी हुई है। जो कोई  भी आश्रम पर आता है वह एक ही बात पूछता है कि बाबा क्या समाधि लेने जा रहे हो। हालांकि यह साफ नहीं हो सका कि अफवाह किसने फैलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed