Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Rs 1.79 crore will be spent on the construction of three approach roads.

Budaun News: तीन संपर्क मार्गों के निर्माण पर खर्च होंगे 1.79 करोड़ रुपये

Thu, 05 Nov 2026 01:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Rs 1.79 crore will be spent on the construction of three approach roads.
बदायूं। ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा बेहतर बनाने और गांवों को मुख्य मार्गों से जोड़ने के लिए जिले में तीन संपर्क मार्गों का निर्माण कराया जाएगा। मार्गों के निर्माण पर कुल 1.79 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। शासन ने पहली किस्त के रूप में 62.68 लाख रुपये जारी कर दिए हैं। इन मार्गों के बनने से करीब 10 हजार की आबादी को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में कई गांव ऐसे हैं, जहां मुख्य मार्ग तक पहुंचने के लिए लोगों को दूसरे गांवों से होकर गुजरना पड़ता है। संपर्क मार्गों की कमी के कारण किसानों, विद्यार्थियों और रोजाना कामकाज के लिए आने-जाने वाले लोगों को परेशानी होती है। बारिश के दिनों में रास्तों की स्थिति और खराब हो जाती है। ऐसे में नए संपर्क मार्ग बनने से ग्रामीणों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

योजना के तहत आरिफपुर भगता नगला से रफतपुर मौरू जनूबी तक संपर्क मार्ग बनाया जाएगा। सहसवान के नाधा मार्ग से दुधवा होते हुए सागरपुर वाया भवानीपुर जाने वाले संपर्क मार्ग का निर्माण कराया जाएगा। वहीं, मदारपुर से वाजिदपुर तक भी संपर्क मार्ग बनाया जाएगा। इन तीनों मार्गों के निर्माण से आसपास के गांवों की करीब 10 हजार की आबादी को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन मार्गों के निर्माण के लिए कुल 1.79 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन नरेश कुमार ने बताया कि जल्द ही काम कराया जाएगा। 62.68 लाख रुपये जारी किए जा चुके हैं। शेष धनराशि मिलने के बाद निर्माण कार्य को आगे बढ़ाया जाएगा।
--
शहर के पांच वार्डों में 99.69 लाख से बनेंगी सड़कें और नालियां



बदायूं। दीपावली से पहले शहर के पांच वार्डों को विकास कार्यों की सौगात मिली है। मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित व मलिन बस्ती विकास योजना के तहत करीब 99.69 लाख रुपये से सीसी सड़क, नाली और स्ट्रीट लाइट संबंधी कार्य कराए जाएंगे। शासन ने इन कार्यों के लिए प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति देने के साथ 50 लाख रुपये जारी कर दिए हैं।




विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि वार्ड सात में गांधी ग्राउंड चौराहे से सुभाष चौक तक सीसी सड़क और नाली निर्माण के साथ 90 एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। इस पर 28.40 लाख रुपये खर्च होंगे। वार्ड 11 में 13.31 लाख, नेकपुर के वार्ड तीन में 26.14 लाख, मधुवन कॉलोनी के वार्ड 19 में 15.04 लाख और कल्याण नगर के वार्ड 18 में 16.80 लाख रुपये से सड़क और नाली निर्माण कराया जाएगा। इन कार्यों के पूरा होने से संबंधित मोहल्लों में जर्जर रास्तों और जलभराव की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed