{"_id":"69b1bd6d04f2d12fcf0e16c7","slug":"rs-140-lakh-looted-from-collection-agent-badaun-news-c-123-1-sbly1018-159061-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: कलेक्शन एजेंट से 1.40 लाख रुपये की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: कलेक्शन एजेंट से 1.40 लाख रुपये की लूट
विज्ञापन
बदायूं। कलेक्शन एजेंट से तमंचे के बल पर तीन अज्ञात बदमाशों ने लूटपाट की। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। बदमाशों के भाग जाने के बाद पीड़ित ने थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
मुजरिया क्षेत्र में माइक्रो फाइनेंस कंपनी के फील्ड ऑफिसर से हथियारबंद बदमाशों ने सवा लाख से अधिक की नकदी लूट ली। पीड़ित अभिनय मिश्रा, जो ‘शिखा अर्बन एंड रूरल इंटरप्राइजेज’ में कार्यरत हैं, बताया कि 10 मार्च की रात करीब आठ बजे रिकवरी के 1,40,640 रुपये लेकर सहसवान ऑफिस जा रहे थे।
दरियापुर गांव के पास बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया और उनकी जेब में रखे रुपये लूट ले गए। जाते-जाते बदमाशों ने उनका मोबाइल भी तोड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी स्वयं इस गंभीर मामले की तफ्तीश कर रहे हैं, ताकि लुटेरों का सुराग लगाया जा सके।