{"_id":"6456b46592bfd475f80f60b4","slug":"route-diversion-will-remain-in-the-city-from-9-am-to-2-pm-badaun-news-c-4-1-147500-2023-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: शहर में सुबह नौ बजे से दो बजे तक रहेगा रूट डायवर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: शहर में सुबह नौ बजे से दो बजे तक रहेगा रूट डायवर्जन
Sun, 07 May 2023 01:41 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Sun, 07 May 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर पुलिस ने शहर में रूटडायवर्जन लागू किया है। सुरक्षा व्यवस्था के तहत सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक रूटडायवर्जन लागू रहेगा। पुलिस के मुताबिक अगर कार्यक्रम देर से शुरू होता है तो रूट डायवर्जन का समय भी बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा उझानी, कादरचौक, बिल्सी आदि स्थानों से आने वाले बड़े वाहनों को लालपुल व बाईपास पर ही रोक दिया जाएगा। छोटे वाहन जालंधरी सराय चौराहा और लोटनपुरा होते हुए राजकीय इंटर कॉलेज में खड़े होंगे। तो वहीं बरेली, बिसौली, कुंवरगांव, दातागंज, अलापुर और ककराला आदि से आने वाले वाहन रोडवेज व प्राइवेट बस स्टैंड पर खड़े कराए जाएंगें। इस कार्यक्रम के दौरान रोडवेज बसें वर्कशॉप से खेड़ा नवादा और बाईपास होकर आएंगीं जाएंगीं। संवाद
यहां लगाए गए बैरियर
- मुख्यमंत्री की जनसभा के दौरान कई जगह बैरियर लगाए गए हैं। इनमें एक बैरियर जालंधरी सराय चौराहे पर लगाया गया है। पुलिस लाइन चौराहा, जेल तिराहा, वन विभाग रोड, जेल के पीछे का रोड आदि पर बैरियर लगाए गए हैं। इसके अलावा लालपुल, दातागंज तिराहा और अलापुर ककराला रोड पर भी अन्य वाहनों के आने-जाने पर पाबंदी रहेगी।
विज्ञापन
यहां लगाए गए बैरियर
- मुख्यमंत्री की जनसभा के दौरान कई जगह बैरियर लगाए गए हैं। इनमें एक बैरियर जालंधरी सराय चौराहे पर लगाया गया है। पुलिस लाइन चौराहा, जेल तिराहा, वन विभाग रोड, जेल के पीछे का रोड आदि पर बैरियर लगाए गए हैं। इसके अलावा लालपुल, दातागंज तिराहा और अलापुर ककराला रोड पर भी अन्य वाहनों के आने-जाने पर पाबंदी रहेगी।
विज्ञापन