फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Rotary Club bids farewell to IG

Budaun News: रोटरी क्लब की ओर से आईजी को दी विदाई

Mon, 05 May 2025 01:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Rotary Club bids farewell to IG
बिसौली के मुड़िया धुरेकी में सेवानिवृत आईजी राकेश सिंह को विदाई देते डीएम अवनीश राय। संवाद
बिसौली। रोटरी क्लब के अध्यक्ष संजय गर्ग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में आईजी जोन राकेश सिंह को विदाई दी गई। मुड़िया धुरेकी के एक फाॅर्म हाउस में आयोजित विदाई समारोह में रिटायर आईजी ने अपने 36 वर्षों के सेवाकाल के अनुभव साझा किए। डीएम अवनीश राय ने आईजी की कार्यशैली की तारीफ की। एसएसपी डाॅ. ब्रजेश सिंह ने कहा कि आईजी रहते हुए उन्होंने सदैव सफल पर्यवेक्षण अधिकारी की भूमिका का निर्वहन किया। कवि अक्षत अशेष व संजीव रूप ने काव्यपाठ कर शुभकामनाएं दीं। रोटेरियन संजय गर्ग व शुभम गर्ग ने मुख्य आमंत्रित अधिकारियों को पुष्प गुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। इस मौके पर उद्योगपति शैलेंद्र नाथ गर्ग, डाॅ. मनोज माहेश्वरी, डाॅ. प्रवीण शर्मा, रोटेरियन आलोक गर्ग, अरविंद अग्रवाल, सिविल बार के पूर्व अध्यक्ष योगेश भारूद्वाज, नमिता गर्ग, बरखा गर्ग तथा इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह, विशाल प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed