{"_id":"66f4a23acc9a8c463d0e9664","slug":"roller-skating-medal-winner-vaishnavi-got-the-gift-of-free-education-badaun-news-c-123-1-sbly1035-126466-2024-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: रोलर स्केटिंग में पदक विजेता वैष्णवी को मिला निशुल्क पढ़ाई करने का तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: रोलर स्केटिंग में पदक विजेता वैष्णवी को मिला निशुल्क पढ़ाई करने का तोहफा
Thu, 26 Sep 2024 05:22 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Thu, 26 Sep 2024 05:22 AM IST
विज्ञापन
वैष्णवी शर्मा।
उझानी। इटली में आयोजित अंतरराष्ट्रीय रोलर स्केटिंग में बतौर उप कप्तान भारतीय टीम का हिस्सा रहीं वैष्णवी शर्मा को बांके बिहारी कन्या महाविद्यालय ने निशुल्क पढ़ाई का तोहफा दिया है। बता दें कि भारतीय टीम ने चीन को फाइनल मुकाबले में हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया था।
बांके बिहारी कन्या महाविद्यालय में बीए द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा वैष्णवी शर्मा को निशुल्क पढ़ाने का निर्णय प्रबंध कमेटी की बैठक में लिया गया। कमेटी के अध्यक्ष श्यामनाथ अग्रवाल और प्रबंधक अतुल गोयल ने कहा कि वैष्णवी ने देश के साथ अपनी जन्मभूमि और कॉलेज का मान बढ़ाया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वैष्णवी का प्रदर्शन सराहनीय रहा।
कांस्य पदक विजेता वैष्णवी मूल रूप से बिजनौर की निवासी हैं। वह अपने परिवार के साथ पिछले काफी समय से उझानी के कृष्णा कालोनी में रहकर बांके बिहारी महाविद्यालय में पढ़ाई करती हैं। उनकी मां प्रीति शर्मा रोलर स्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया में यूपी की कोच हैं। बेटी को आगे बढ़ाने में मां का भी विशेष योगदान रहा है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नीरज रस्तोगी समेत शिक्षक और शिक्षिकाओं ने भी खुशी का इजहार किया। उधर, मां प्रीति ने बताया कि वैष्णवी इटली से बुधवार तड़के दिल्ली पहुंची है। इसके बाद वह बिजनौर चली गई। वैष्णवी जल्द ही उझानी लौटेंगी।