फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Rola of the Kanwadi, the place of jam in place of the city

कांवड़ियों का रेला, शहर में जगह-जगह जाम के हालात

Fri, 04 Aug 2017 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं। Updated Fri, 04 Aug 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
Rola of the Kanwadi, the place of jam in place of the city
kanwar - फोटो : amar ujala
सावन के अंतिम सोमवार से पहले उमड़ने लगे कांवड़िया             
विज्ञापन

कछला गंगा घाट जाने वाले कांवड़ियों का शुक्रवार को शहर में रेला रहा। इससे जगह-जगह जाम के हालात बन गए। हाईवे पर हर-हर महादेव की गूंज रही। सावन के अंतिम सोमवार को शिवालयों में महादेव का जलाभिषेक किया जाएगा। कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए शुक्रवार से ही जिले भर में रूट डायवर्ट कर दिया गया है।
एक महीने तक चलने वाली कांवड़ यात्रा का सात अगस्त को सावन के अंतिम सोमवार को समापन हो जाएगा। इससे पहले गुरुवार से ही बिसौली, फैजगंज बेहटा, कुंवरगांव समेत पड़ोसी जिलों बरेली और पीलीभीत के कांवड़ियों का शुक्रवार को दिन भर शहर से गुजरना जारी रहा। हाईवे पर कांवड़ियों का सैलाब रहा। शिव भक्तों के जत्थों में शामिल झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। पुलिस-प्रशासन ने भी कांवड़ यात्रा को लेकर कड़े सुरक्षा बंदोबस्त किए हैं। सात अगस्त को सावन का अंतिम सोमवार होने की वजह से इससे पहले बड़ी संख्या में कांवड़िया जल भरकर लौट रहे हैं। सावन के दौरान अब तक कुछ स्थानों पर बने तनाव के माहौल को देखते हुए पुलिस-प्रशासन एहतियात से काम ले रहा है।                               
विज्ञापन

                   
कांवड़ियों के लिए जगह-जगह भंडारों का आयोजन                      
बदायूं। कछला गंगा घाट से जल लेकर लौट रहे कांवड़ियों के लिए समाजसेवियों समेत विभिन्न संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने जगह-जगह भंडारों का आयोजन किया। शेखूपुर विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने अपने आवास के पास भंडारे का आयोजन कर कांवडिय़ों को प्रसाद का वितरण किया। लोक निर्माण परिवार सामाजिक ,सांस्कृतिक एवं साहित्यिक समिति ने कांवड़ियों के लिए भंडारे का आयोजन किया। शुभारंभ नत्थूलाल शर्मा ने मंत्रोच्चारण के साथ कराया। इस मौके पर अधिशासी अभियंता कृष्ण चंद्र शर्मा, अजय गंगवार, वीरेश गुप्ता, अविनाश वर्मा, राजीव राठौर, प्रदीप गुप्ता, विजय सक्सेना, दिनेश कुमार सिंह, अनिल गुप्ता, प्रेमपाल सिंह, रामनरेश मौर्य, हरीश बजाज, सूबे सिंह, कुलदीप शर्मा, निशात हैदर, सुधीर सक्सेना, मुकेश सक्सेना, टिंकू पटेल, हरप्रसाद, प्रमोद शाक्य, दिनेश राठौर, प्रमोद सक्सेना, संजीव कुमार वर्मा, अजयपाल यादव, रामगोपाल गौतम, अशोक कुमार, राकेश भारद्वाज, शिवराज सिंह, अमित पाण्डेय, राजकुमार, अवनेश, अतुल यादव, कमलेश, सत्यपाल आदि रहे। संयोजक मानव कुमार शर्मा ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed