फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Rojedaron to make trouble Bilsi Road Market

रोजेदारों की मुसीबत बना बिल्सी रोड का बाजार

Thu, 09 Jul 2015 06:28 PM IST
Ujani
Ujani Updated Thu, 09 Jul 2015 06:28 PM IST
विज्ञापन

बिल्सी रोड बाजार की जर्जर सड़क से राहगीर परेशान हैं। इलाके के दुकानदार बूंदाबांदी हो जाने पर भी जहां जलभराव की समस्या से रूबरू हो जाते हैं वहीं गड्ढों में होकर पैदल गुजरना किसी पथरीली राह से कम नहीं। सवारियों को बैठाकर निकलने की छोड़िए, पोलर खाली रिक्शा लेकर ही चले तो उसकी सांस फूलने लगती है। अब तो रोजेदारों भी मुसीबत में पड़ गए हैं।

विज्ञापन

घंटाघर चौराहे से लेकर बरी वाले बाईपास तक बिल्सी रोड बाजार की सड़क पूरी ही खस्ताहाल है लेकिन कुरैशियान मस्जिद के पास के इलाके में तो गड्ढों में सड़क को खोजना मुश्किल काम है। चौराहे से बाईपास की ओर कदम बढ़ाते ही रिक्शा क्या कार, किसी में सफर करने पर हिचकोले महसूस होने लगते हैं। साहूकारा मोड़ और देवनागरी कॉलेज के पास का इलाका भी दुर्गम रास्ते की तरह नजर आता है। पैदल गुजरते वक्त भी पसीना छूटने लगता है। रिक्शा पोलर रम्मू ने बताया कि सड़क की दुर्दशा देख अब तो बिल्सी रोड बाजार होकर सवारियों को पहुंचाने का मन नहीं करता। दुकानदारों में अनिल वार्ष्णेय का कहना है कि जरा सी बूंदाबांदी भी सड़क पर जलभराव हो जाता है।
विज्ञापन

बिल्सी रोड बाजार में ही कुरैशियान मस्जिद है। रमजान के दिनों में पाक-साफ हालात में मस्जिद तक पहुंचने के लिए रोजेदारों को ज्यादा गौर करना पड़ता है। दुकानों के सामने खड़े मिले रोजेदारों में सुलेमान, बदरुल, राशिद, मुन्ने और इस्लाम ने बताया कि मस्जिद के पास इलाके में गड्डे भरवाने के लिए उन्होंने कई बार अफसरों का पत्र भी भेजे लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। बता दें कि दो महीना पहले सांसद धर्मेंद्र यादव की पहल पर शासन ने सड़क निर्माण का प्रस्ताव मंजूर कर दिया था। निर्माण कार्य पर चार करोड़ रुपये खर्च होने हैं लेकिन पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड ने मानसून से पहले काम शुरू नहीं कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाईपास मोड़ पर सड़क बनी तालाब
बरी वाले बाईपास मोड़ के बिल्सी रोड बाजार में कदम रखने के लिए जैसे ही आगे बढ़ोगे, सबसे पहले कीचड़ का सामना करना पड़ेगा। दो कदम आगे गहरे गड्डे तालाब का रूप ले चुके हैं। रिक्शा स्टैंड भी जलभराव की चपेट में आ गया है। इलाके के लोगों की मानें तो बरसात की छोड़िए गैर मानसून के दिनों में भी नाले का पानी दिक्कत बढ़ा देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed