{"_id":"6a25aff8e46b33f45f01a06b","slug":"roadways-goes-all-out-for-the-exam-deploys-175-buses-badaun-news-c-123-1-bdn1037-165702-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: रोडवेज ने परीक्षा के लिए झोंकी ताकत, 175 बसें लगाईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: रोडवेज ने परीक्षा के लिए झोंकी ताकत, 175 बसें लगाईं
विज्ञापन
बदायूं। पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर रोडवेज प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। अभ्यर्थियों को उनके घर पहुंचाने के लिए डिपो की ओर से 175 बसों को तैयार रखा गया है। चंदौसी-बिसौली रूट की सभी 27 बसों को भर्ती परीक्षा में लगा दिया गया है। रोडवेज के इस कदम से इस रूट पर रोजाना सफर करने वाले हजारों यात्रियों को तीन दिन परेशानी हो सकती है।
एआरएम राजेश पाठक ने बताया कि पुलिस भर्ती परीक्षा में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी शामिल होंगे। अभ्यर्थियों को समय से उनके आने-जाने के लिए बसों का इंतजाम किया गया है। चंदौसी-बिसौली रूट सहित कई रूटों की बसें अभ्यर्थियों की ड्यूटी में रहेंगी। परीक्षा समाप्त होने के बाद ही बसों का संचालन सामान्य हो पाएगा।
वहीं इस फैसले से दैनिक यात्रियों, व्यापारियों और नौकरीपेशा लोगों की मुश्किलें बढ़ जाएंगी। अब सभी बसें परीक्षा में लगने से बस स्टैंड पर घंटों इंतजार करना पड़ सकता है। मजबूरी में प्राइवेट वाहनों का भी सहारा लेना पड़ सकता है, जिसमें किराया भी ज्यादा देना होगा।