फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   roadways bus went out of control and climbed on the railing of the culvert in Budaun

Budaun News: कार को बचाने के प्रयास में बेकाबू हुई रोडवेज बस, पुलिया की रेलिंग पर चढ़ी, मची चीख-पुकार

Sun, 19 Oct 2025 04:24 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 19 Oct 2025 04:24 PM IST
सार

बदायूं के उझानी क्षेत्र में रविवार दोपहर रोडवेज बस पलटने से बची। वितरोई मोड़ पर कार को बचाने के प्रयास में रोडवेज बस अनियंत्रित होकर पुलिया की रेलिंग पर चढ़ गई। गनीमत रही कि बस पलटी नहीं। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। 

विज्ञापन
roadways bus went out of control and climbed on the railing of the culvert in Budaun
मौके पर खड़ी रोडवेज बस - फोटो : संवाद

विस्तार

बदायूं के उझानी क्षेत्र में मथुरा डिपो की रोडवेज बस दूसरे वाहन को बचाने के प्रयास में बेकाबू हो गई। बस का अगला हिस्सा सड़क किनारे पुलिया की रेलिंग पर चढ़ गया। गनीमत रही कि बस नीचे नहीं पलटी। किसी भी यात्री को चोट नहीं लगी। हादसा बरेली-मथुरा हाईवे पर वितरोई मोड़ के पास अल्लीपुर की पुलिया पर हुआ। 

विज्ञापन


मथुरा डिपो की रोडवेज बस रविवार दोपहर में मथुरा से बरेली के लिए जा रही थी। बस में करीब 40 यात्री सवार थे। वितरोई मोड़ के पास बस अचानक अनियंत्रित हो गई, जिससे यात्रियों में चीख- पुकार मच गई। उन्होंने नीचे उतर देखा तो बस का अगला हिस्सा पुलिया की रेलिंग पर चढ़ गया था। चालक बस से कूद कर भाग गया। महिला परिचालक की सूचना के बाद मौके पर पुलिसकर्मी पहुंच गए।
विज्ञापन


कार को बचाने के प्रयास में हुई बेकाबू 
परिचालक ने पुलिस को बताया कि सामने से अचानक ही कार आ जाने के बाद चालक ने उसे बचाने की कोशिश की, उसी समय बस बेकाबू हो गई। हादसे में किसी भी यात्री के चोट नहीं आई है। यात्री बदायूं में कबूलपुरा निवासी जाहिद ने बताया कि बस रेलिंग पर चढ़ने के बाद नहीं रूकती तो वह पुलिया के नीचे गहरी खाई में गिर जाती। गनीमत रही कि बस पलटी नहीं। पुलिस और महिला परिचालक ने रोडवेज की दूसरी बस से यात्रियों को बदायूं और बरेली तक पहुंचाने की व्यवस्था कराई। बाद में बस को क्रेन की मदद से पीछे हटाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed