फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Roadways bus collides with dumper on bypass 16 people injured in Budaun

बदायूं में हादसा: बाइपास पर डंपर से टकराई रोडवेज बस, चालक-परिचालक समेत 16 लोग घायल, दो की हालत नाजुक

Wed, 04 Nov 2026 04:52 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 04 Nov 2026 04:52 PM IST
सार

उझानी में मंगलवार रात बाइपास पर बदायूं से दिल्ली जा रही रोडवेज बस डंपर से टकरा गई। इस हादसे में चालक-परिचालक समेत 16 लोग घायल हो गए। दो घायलों को गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Roadways bus collides with dumper on bypass 16 people injured in Budaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं से दिल्ली जा रही रोडवेज बस बाइपास पर डंपर से भिड़ गई। बस के टकराते ही चीख-पुकार मच गई। हादसे में चालक-परिचालक समेत 16 लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। दो को गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


हादसा मंगलवार रात करीब 11 बजे उझानी में बाइपास स्थित आदर्श शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज के पास हुआ। बदायूं से दिल्ली जा रही रोडवेज बस में 45 यात्री सवार थे। सीओ राहुल पांडेय के मुताबिक, जांच में सामने आया है कि डिवाइडर पर कट के पास डंपर बैक होकर दूसरी लेन की ओर बढ़ रहा था, उसी दौरान पीछे से रोडवेज बस भिड़ गई। टक्कर से बस का अगला हिस्सा और शीशे चकनाचूर हो गए। चीख-पुकार के बीच कुछ यात्री लहूलुहान हालत में अपना सामान समेटकर नीचे उतरने लगे। 
विज्ञापन


सूचना पर सीओ और प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह समेत पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। यात्रियों में कुछ लोगों का सामान बस में छूट गया, जिसे पुलिस कर्मियों ने घायलों से उसकी पहचान कराके उन्हें सौंप दिया। पुलिस ने दो-तीन एंबुलेंस बुलाकर घायल यात्रियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा दिया। पुलिस अधिकारियों ने हादसे के बारे में बस के यात्रियों से भी जानकारी की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

घायलों के नाम 
कादरचौक निवासी राजपाल (23), उनके भाई सूरज (36), रिंकी (22), रेखा (27), कादरचौक क्षेत्र के गांव मोहम्मदगंज निवासी मनोज कुमार (45), बरेली के फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के गांव जराउल नत्थूलाल (60), दातागंज में पापड़ निवासी मुन्नी देवी (35), अलापुर के गांव गभियाई निवासी रूबी (32), उन्हीं के गांव के किशनलाल की तीन वर्षीय बेटी सिया, एटा के सकीट क्षेत्र के गांव कबीर निवासी धर्मवीर (32), सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर निवासी रामदास (45), बदायूं के पनवड़िया निवासी सचिन (35), कुंवरगांव क्षेत्र के गांव हसनपुर के अली हसन (32), बस चालक मैनपुरी जिले में कुरावली निवासी सत्येंद्र (35), परिचालक मैनपुरी निवासी सुनील सिंह (45) घायल हुए हैं। चालक समेत दो लोगों की हालत गंभीर बताई गई है।

बस पीछे हटवाकर शुरू कराया आवागमन
हादसे के बाद करीब आधा घंटा तक हाईवे की एक लेन पर आवागमन प्रभावित रहा। क्षतिग्रस्त रोडवेज बस को क्रेन की मदद से साइड में कराके वाहनों का आवागमन शुरू करा दिया गया। काफी देर तक अफरातफरी का भी माहौल रहा, लेकिन घायलों को अस्पताल पहुंचा दिए जाने के स्थिति सामान्य हो गई। कुछेक घायलों ने मौके पर से अपने परिजनों को फोन कर हादसे के बारे में जानकारी दे दी। आसपास इलाके के घायलों के परिजन भी राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। बस सवार अधिकतर यात्रियों को दूसरी बस से दिल्ली के लिए रवाना कर दिया।

सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि हादसा रोडवेज बस की रफ्तार अधिक होने की वजह से होना बताया जा रहा है। घायल यात्रियों में से किसी ने हालांकि पुलिस को तहरीर नहीं दी है। कोतवाली पुलिस हादसे की वजह की जांच कर रही है। रोडवेज के अधिकारियों को भी हादसे की जानकारी रात में ही दे दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed