फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Roadways bus and tractor-trolley collide on Bareilly-Badaun highway

Budaun News: बरेली-बदायूं हाईवे पर रोडवेज बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत, छह से अधिक यात्री घायल

Mon, 03 Nov 2025 02:54 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 03 Nov 2025 02:54 PM IST
सार

बदायूं के बिनावर थाना क्षेत्र में रविवार रात सड़क हादसा हो गया। बरेली-बदायूं हाईवे पर रोडवेज बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर हो गई। हादसे में छह से अधिक यात्री घायल हो गए। 

विज्ञापन
Roadways bus and tractor-trolley collide on Bareilly-Badaun highway
सड़क किनारे पलटी पलटी पड़ी रोडवेज बस - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली-बदायूं हाईवे पर रविवार देर रात सड़क हादसा हो गया। बिनावर थाना क्षेत्र के गांव ढकिया गौंटिया के पास रोडवेज बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहन सड़क किनारे खाई में पलट गए। हादसे में छह से अधिक यात्री घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बदायूं से बरेली की ओर जा रही रोडवेज बस में करीब 30 यात्री सवार थे। गांव ढकिया गौंटिया के करीब रोडवेज बस सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर के बाद दोनों वाहन अनियंत्रित होकर पलट गए। बस में चीख-पुकार मच गई। 
विज्ञापन


सूचना मिलते ही 112 पीआरवी पुलिस मौके पर पहुंची और यात्रियों को बस से बाहर निकाला। बाद में थाना बिनावर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिएअस्पताल भिजवाया। हादसे में बस सवार एक यात्री गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसे निजी एंबुलेंस से बरेली भेजा गया है। हादसे में बस और ट्रैक्टर दोनों वाहन तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed