फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The youth kidnapped from Bisauli was found after only 24 hours, the accused fled.

Budaun News: बिसौली से अपहृत युवक को 24 घंटे बाद ही तलाशा, आरोपी भागा

Wed, 02 Sep 2026 01:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Wed, 02 Sep 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
The youth kidnapped from Bisauli was found after only 24 hours, the accused fled.
बिसौली। नीम करौली (कैंची धाम) महाराज के दर्शन कर लौटते समय अपहृत किए गए निजरा निवासी लल्ला बाबू को पुलिस ने करीब 24 घंटे बाद सकुशल तलाश लिया। पुलिस ने उन्हें गंगा एक्सप्रेसवे के नीचे ग्राम फिरोजपुर के पास संपर्क मार्ग से ढूंढा। पुलिस के पहुंचने से पहले ही अपहरणकर्ता उन्हें वहां छोड़कर भाग गए। मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो पुलिस टीमों का गठन किया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि कोतवाली क्षेत्र के ग्राम निजरा निवासी लल्ला बाबू पुत्र दीनदयाल अपने साथियों के साथ नैनीताल स्थित नीम करौली महाराज के दर्शन करने गए थे। वापसी के दौरान रविवार रात्रि 11 बजे बिसौली आसफपुर मार्ग पर सफेद स्कॉर्पियो सवार लोगों ने उनकी गाड़ी रोककर लल्ला बाबू को जबरन उतार लिया और अपने साथ ले गए थे। घटना के बाद पुलिस ने तत्काल तलाश शुरू कर दी। आरोपियों की गाड़ी के गंगा एक्सप्रेसवे की ओर जाने की जानकारी मिलने पर पुलिस ने पीछा भी किया।
विज्ञापन

पुलिस पिछले 24 घंटे से लल्ला बाबू की तलाश कर रही थी। इसी बीच पुलिस को भी सोमवार रात एक बजे लल्ला बाबू के फिरोजपुर के पास होने का सुराग मिला। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उन्हें ढूंढ लिया। पुलिस लल्ला बाबू से पूरी घटना की गहराई से जानकारी ले रही है, जिससे अपहरणकर्ताओं को पकड़ा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि अपहरणकर्ताओं को पकड़ने के लिए दो टीम गठित की गई हैं। पुलिस के दबाव के चलते अपहरणकर्ता लल्ला बाबू को छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed