{"_id":"6a9728a996cd2e7e190fe1a1","slug":"a-young-man-surrounded-by-a-group-of-monkeys-fell-from-a-roof-and-was-seriously-injured-badaun-news-c-123-1-bdn1010-172109-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बंदर के झुंड से घिरा युवक छत से गिरा, गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बंदर के झुंड से घिरा युवक छत से गिरा, गंभीर घायल
Wed, 02 Sep 2026 01:04 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Wed, 02 Sep 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
बिसौली। थाना क्षेत्र के गांव कोट रतनपुर में मंगलवार को बंदरों के झुंड ने एक युवक को घेर लिया। बंदरों से बचने के प्रयास में युवक छत के छज्जे से सड़क पर जा गिरा। हादसे में उसके हाथ में फ्रैक्चर हो गया, जबकि सिर और कमर में भी गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
गांव निवासी गुड्डू पुत्र पन्नालाल (35) की छत से एक बंदर हाथ वाला पंखा लेकर भाग गया था। पत्नी कमलेश ने बताया कि पंखा वापस लेने के लिए गुड्डू छत पर पहुंचे। छत पर पहले से बंदरों का झुंड बैठा था।
गुड्डू को देखते ही बंदर उनकी ओर दौड़ पड़े। घबराकर पीछे हटते समय वह छज्जे से नीचे सड़क पर जा गिरे। हादसे के बाद परिजन उन्हें गांव के निजी चिकित्सक के पास ले गए। हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें बाहर ले जाने की सलाह दी। एंबुलेंस से गुड्डू को सीएचसी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बदायूं रेफर कर दिया।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है कि गांव में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। बंदरों के झुंड आए दिन घरों की छतों पर उत्पात मचाते हैं और लोगों पर हमला करते हैं। ग्रामीणों ने बंदरों को पकड़वाकर समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।