फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Road widening from Badaun to Usawan cleared, Rs 36 crores received

Budaun News: बदायूं से उसावां तक 35 किमी सड़क का होगा चौड़ीकरण, 36 करोड़ मिले

Thu, 25 Jan 2024 03:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jan 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
Road widening from Badaun to Usawan cleared, Rs 36 crores received
बदायूं- उसावां रोड का जर्जर मार्ग। संवाद
बदायूं। जिला मुख्यालय से उसावां के लिए जाने वाली सड़क जल्द ही बनना शुरू हो जाएगी। इस सड़क के बनने के साथ दोनों और डेढ़-डेढ़ फुट सड़क चौड़ी होगी। शासन ने सड़क के निर्माण के लिए एक अरब रुपये मंजूर किए हैं। इसमें से प्रथम किस्त के रूप में 36 करोड़ रुपये अवमुक्त कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे के तहत आने वाली करीब 35 किमी लंबी यह सड़क बदायूं से उसावां तक काफी जर्जर है। कदम-कदम पर गड्ढे होने के कारण वाहन चालकों को आवागमन में बेहद दिक्कत उठानी पड़ती है। सड़क पर गड्ढे होने के कारण कई बार हादसे भी हो चुके हैं, जिनमें लोगों की जान भी जा चुकी है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से इस सड़क के चौड़ीकरण और पुनर्निर्माण की मांग की जाती रही है। पिछले वर्ष इस सड़क के लिए शासन से धनराशि मंजूर हो गई थी, लेकिन तकनीकी कारण के चलते धनराशि वापस हो गई। इसकी वजह से सड़क के चौड़ीकरण का कार्य नहीं हो पाया था। लोक निर्माण विभाग ने फिर से इसका प्रस्ताव शासन को भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में शासन ने सड़क के लिए एक अरब की धनराशि मंजूर की है। साथ ही प्रथम किस्त के रूप में 36 करोड़ की धनराशि भी अवमुक्त कर दी है। विभाग के अनुसार जल्द ही सड़क के चौड़ीकरण और उसके पुनर्निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। बरसात शुरू होने से पहले सड़क का पूरा कार्य करा दिया जाएगा।
-
फैक्ट फाइल
बदायूं से उसावां की लंबाई-35 किलोमीटर
-सड़क बनाने की लागत-एक अरब
-वर्तमान चौड़ाई- सात मीटर
-
सड़क पर स्थित मुख्य गांव
कुलचौरा, पड़ौआ, इस्लामगंज, खरखौली, उनौला, सखानूं, म्याऊं, अलापुर, मंशा नगला, मरौरी, उसावां।
-
सड़क बनेगी तो सभी को मिलेगा लाभ

बदायूं से उसावां तक सड़क काफी खस्ताहाल हो चुकी है। स्थिति यह है कि दोपहिया वाहन लेकर गुजरना भी काफी कठिन हो गया है। सड़क के चौड़ीकरण से निश्चित रूप से सभी को लाभ मिलेगा।
-रविंद्र सिंह, बिचपुरी


लंबे समय से सड़क के निर्माण की मांग की जा रही थी, लेकिन जनप्रतिनिधि बिल्कुल गंभीर नहीं थे। इस वजह से वर्षों से यह सड़क खराब पड़ी थी। अब शासन स्तर से सड़क निर्माण के लिए धनराशि मिली है। सड़क के चौड़ीकरण से सभी को फायदा होगा।
-जगदत्त मिश्रा, सौंधामई

किसी भी क्षेत्र का विकास सड़क से होकर गुजरता है। बदायूं से अलापुर, म्याऊं तक जाने के लिए आम लोगों के अलावा व्यापारियों का रोज आना-जाना रहता है, लेकिन बरसात के दिनों में यह सड़क तालाब बन जाती थी। ऐसे में लोगों को इधर से निकलने में काफी दिक्कत आती थी।
-अवनीश कुमार, कैलोठा


प्रदेश सरकार की सड़कों को लेकर प्राथमिकता रही है, लेकिन उसके बाद भी यह सड़क सही नहीं हो पा रही थी। हालांकि अब जल्द ही यह सड़क बन जाएगी। इससे दिक्कत दूर होगी। सड़क की चौड़ाई बढ़ने से और भी ज्यादा फायदा होगा। इससे जाम की स्थिति भी खत्म हो जाएगी।


-अभय प्रताप सिंह, म्याऊं
-
शासन की तरफ से इस सड़क को बनाने के लिए एक अरब की धनराशि मंजूरी की गई है। इसमें से 36 लाख रुपये की पहली किस्त मिल चुकी है। जल्द ही काम शुरू हो जाएगा। बारिश के मौसम से पहले काम पूरा कराने की कोशिश की जाएगी।

-मनीष सिंह, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग

बदायूं- उसावां रोड का जर्जर मार्ग। संवाद

बदायूं- उसावां रोड का जर्जर मार्ग। संवाद

बदायूं- उसावां रोड का जर्जर मार्ग। संवाद

बदायूं- उसावां रोड का जर्जर मार्ग। संवाद

बदायूं- उसावां रोड का जर्जर मार्ग। संवाद

बदायूं- उसावां रोड का जर्जर मार्ग। संवाद

बदायूं- उसावां रोड का जर्जर मार्ग। संवाद

बदायूं- उसावां रोड का जर्जर मार्ग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed