फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Road dug up, widening stalled...people falling and getting hurt

Budaun News: सड़क खोद डाली, चौड़ीकरण ठप...गिरकर चोट खा रहे लोग

Sun, 05 May 2024 03:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sun, 05 May 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
Road dug up, widening stalled...people falling and getting hurt
मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर सड़क किनारे की गई खुदाई। संवाद
बदायूं/अलापुर। ध्यान से चलिए...। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे के चौड़ीकरण का काम दस दिन से ठप है। चौड़ीकरण के लिए जो खोदाई सड़क के दोनों तरफ की थी वह वैसे ही पड़ी है, कोई बचाव के उपाय नहीं हैं और न ही कोई बैरिकेडिंग की गई है। इसके चलते लोग गिरकर चोट खा रहे हैं। पहले भी तमाम लोग घायल हो चुके हैं।
विज्ञापन

अधिकारी कह रहे हैं कि अवर अभियंता से लेकर अधिशासी अभियंता तक चुनाव में व्यस्त हैं। सड़क का काम प्रभावित हो गया है। अब सात मई को मतदान के बाद काम शुरू कराएंगे। हालांकि, अधिकारी इस बात से अंजान हैं कि राहगीर इस अधूरे काम की वजह से गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
विज्ञापन

मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे के 36 किलोमीटर का हिस्सा बदायूं के लोक निर्माण विभाग के अधीन है। यह मार्ग पांच साल से क्षतिग्रस्त था और लोग हादसे का शिकार हो रहे थे। सड़क के लिए नवंबर 2023 में स्वीकृति ली गई। जैसे- तैसे बजट जारी हुआ। निर्माण के लिए निजी एजेंसी ने काम लिया। शुरुआती समय से ही काम की रफ्तार धीमी रही। इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ा। चौड़ीकारण के लिए सड़क के दोनों ओर डेढ़-डेढ़ मीटर चौड़ी ओर डेढ़ फिट गहरी खोदाई की गई। अभी तक इनमें न सामग्री डाली गई और न ही इनसे बचाव के लिए संकेतक लगाए गए। इससे राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। करीब 15 किलोमीटर के चौड़ीकरण का काम पूरा हो गया है। शेष हिस्से में खोदाई कर दी गई है लेकिन निर्माण नहीं हो रहा है। इससे हादसों का खतरा बरकरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोट-
अधिशासी अभियंता को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं, यह भी कहा है कि मतदान निपटते ही काम समय सीमा से पहले पूरा कराएं ताकि जनता को कोई दिक्कत न आए।-रविदत्त, अधीक्षण अभियंता


जब गुजरते हैं मार्ग से तब आती है हादसे की याद
मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर 19 फरवरी को मेरा इसी मार्ग पर हादसा हुआ था। जबड़ा टूट गया था। सड़क के जिस हिस्से पर गिरकर मैं घायल हुआ था, वहां निर्माण हो गया है। लेकिन आगे सड़क पर गड्डे हैं। सड़क के किनारे खोदाई हुई है इससे हादसों का खतरा बना हुआ है। जब-जब इस मार्ग से गुजरते हैं तब-तब हादसे की याद आती है और यही बात मुंह से निकलती है कि गड्डा नहीं होता तो हादसा नहीं होता।

मौलाना जाहिद अली, अलापुर


खोदी गई पटरी पार करते बाइक सवार ने मार दी थी टक्कर
एक सप्ताह पहले घर से बदायूं जाने को निकले तो सड़क बनाने को खोदी गई पटरी को पार करते समय बाइक सवार ने टक्कर मारकर घायल कर दिया था। इलाज अब भी चल रहा है। -अनिल कुमार, अलापुर

मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर सड़क किनारे की गई खुदाई। संवाद

मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर सड़क किनारे की गई खुदाई। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed