फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   ROAD

अधूरी बनाकर छोड़ी सड़क ने बढ़ाई शहरवालों की दुश्वारी

Mon, 21 Feb 2022 01:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 01:02 AM IST
विज्ञापन
ROAD
अधूरी पड़ी सड़क पर भरा पानी। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। काली सड़क की दुर्दशा का दौर खत्म होने में अभी वक्त लगेगा। यहां करीब पंद्रह दिन से काम बाधित है। इससे जहां जलभराव से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है वहीं कई वाहन चालक गिरकर घायल हो चुके हैं। नेता और अफसरों के सिर चढ़ा चुनावी खुमार उतरे तो सड़क की बदहाली दूर हो सकती है।
विज्ञापन

नवादा से लालपुल के लिए शहर से अंदर होकर जाने वाली काली सड़क शहर की लाइफ लाइन जैसी है। इस सड़क नीचे होने के कारण कई जगहों पर बिन बारिश जलभराव रहता है। चुनाव से पहले प्रदेश सरकार ने सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद जिले की अधिकतर सड़कों को गड्ढा मुक्त कर दिया गया। कुछ सड़क आज तक गड्ढा मुक्त नहीं हो सकीं। यही हाल शहर के अंदर स्थित काली सड़क का है। शहर में नवादा से लालपुल जाने वाली काली सड़क में कई जगह गहरे-गहरे गड्ढे हो गए थे। वहां पर हर समय जलभराव रहता था। लोगों की समस्या को देखते हुए अमर उजाला ने इस खबर को प्रमुुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने इसको बनवाने के लिए प्रयास किए। तब जाकर सड़क बनाने के लिए स्वीकृति मिल सकी थी। उसके बाद में ठेकेदार ने इसको बनाने का काम शुरू कर दिया, लेकिन काम अधूरा छोड़ दिया है। इस वजह से राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है। कई बार लोग चोटिल हो चुके हैं।
विज्ञापन

-
अभी इस सड़क के जो हालात हैं। उसे देखकर लगा है कि इससे बढ़िया तो पहले की टूटी सड़क थी। उस समय हमेशा जलभराव की समस्या रहती थी। अब तो चोटिल होने की आशंका भी पूरी तरह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अमन धीगड़ा
-
अधिकारियों को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है। इस तरह सड़क के बनने से समस्याएं कम होने की वजह और भी ज्यादा बढ़ गई हैं। कई लोग गिरकर घायल हो चुके हैं। साथ ही वाहनों में नुकसान अलग से हो रहा है।
-राजीव रस्तोगी
-
कहीं पर सीसी रोड बना दी, कहीं पर छोड़ दी है। ऐसे में अब लोगों को निकलने में ज्यादा परेशानी हो रही है। वहीं पथ प्रकाश व्यवस्था भी इधर बेहतर नहीं है। रात के समय लोगों को ज्यादा दिक्कत होती है।
-शरद
-
जिस प्रकार पहले अधिकारी व जनप्रतिनिधियों ने चुनाव से पहले तेजी दिखाई थी, उसी प्रकार अगर पूरी सड़क पर काम करा दें, तो शहरवासियों के अलावा इधर से निकलने वाले अन्य लोगों को भी काफी राहत मिल जाएगी।

-संजीव
-
यह सड़क पीडब्ल्यूडी की ओर से बनाई जा रही है। हमने ही सीसी रोड बनवाने के लिए कहा था ताकि जलभराव की समस्या से पूरी तरह लोगों को निजात मिल जाए। रोड अधूरा क्यों छोड़ा, इस बारे में संबंधित विभाग के अधिकारियों से बात करके काम शुरू कराएंगे।
- दीपमाला गोयल, चेयरमैन नगर पालिका परिषद बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed