{"_id":"686d6eb8db625e69400fe3d0","slug":"road-accidents-increased-47-people-died-in-may-and-40-in-june-badaun-news-c-123-1-sbly1018-142676-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बढ़े सड़क हादसे, मई में 47 तो जून में 40 लोगों ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बढ़े सड़क हादसे, मई में 47 तो जून में 40 लोगों ने दम तोड़ा
विज्ञापन
बदायूं। यातायात पुलिस की सख्ती और जागरूकता का असर जिले में नहीं हो रहा है। दिनोंदिन हादसे बढ़ रहे हैं। मई और जून के तो रिकार्ड हादसे हुए। मई में 57 हादसों में 47 लोगों की मौत हुई तो जून में 62 हादसे हुए। उसमें 40 लोगों की जान चली गई। पुलिस और परिवहन के लिए हादसे रोकना चुनौती है।
यातायात पुलिस ने जनवरी से जून तक नियमों तोड़ने वाले वाहन चालकों के चालान काटकर उनसे 17.30 लाख रुपये वसूले। इसके बाद भी 298 लोगों की सड़क हादसों में जान चली गई। पिछले साल जनवरी से जून तक 12 लाख के करीब चालान काटे गए और 232 लोगों की सड़क हादसों में मौत हुई थी। जनवरी में 57 हादसों में 36 लोगों को मौत हो गई थी। फरवरी में 38 हादसों में 32, मार्च में 61 हादसे और 39 लोगों की जान गई।अप्रैल में 45 हादसों में 25, मई में 56 हादसों में 47 और जून में 62 हादसों में 40 लोगों की मौत हो गई।
-- -- -
तेज रफ्तार में गईं सबसे अधिक जाने
मई और जून में 87 लोगों की सड़क हादसों में मौत का आंकड़ा चौंकाने वाला है। इनमें से 80 फीसदी हादसे तेज रफ्तार व नशे की हालत में होना पाए गए हैं। 10 फीसदी लोग अचानक हादसों के शिकार हो गए। वहीं 10 फीसदी हादसे रात में हुए हैं। इसके अलावा गलती से रॉग साइड से आने वाले वाहनों की वजह से भी हादसे हुए हैं।
विज्ञापन
-- -- -
यातायात नियमों के प्रति लापरवाही
ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के समय यह देखा ही नहीं जाता था कि आवेदक वाहन चलाना जानता भी है या नहीं। हजारों लाइसेंस ऐसे बन गए हैं, जो वाहन चलाना ही नहीं जानते हैं। ऐसे लोग जब वाहन लेकर सड़क पर निकले तो हादसे जरूर होते हैं। हादसों में कमी लाने के लिए पुलिस के साथ साथ आमजन काे भी जागरूक होना अति आवश्यक है।
-- -- -- -- --
-- --
कोट,
- सड़क हादसों में कमी लाने के लिए प्रयास किया जा रहा है। समय- समय पर जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। यातायात पखवाड़ा में लोगों को जागरूक किया जाता है। शासन से जो भी निर्देश जारी होंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। - अजय पाल सिंह, प्रभारी इंस्पेक्टर यातायात