फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Rise in patients with stomach pain, vomiting, and diarrhea at government hospitals.

Budaun News: सरकारी अस्पतालों में पेट दर्द व उल्टी-दस्त के मरीज बढ़े

Fri, 12 Jun 2026 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Rise in patients with stomach pain, vomiting, and diarrhea at government hospitals.
जिला अस्पताल में मरीजों की दवा लेने के लिए लाइन लगी। संवाद
बदायूं। बारिश के बाद बढ़ी उमस लोगों की सेहत पर भारी पड़ने लगी है। जिला अस्पताल में पेट दर्द, उल्टी और दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ी है। डॉक्टरों का कहना है कि मौसम में बदलाव और खानपान में लापरवाही के कारण लोग ज्यादा बीमार हो रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में 1200 के आसपास ओपीडी में मरीज पहुंचे रहे हैं। सुबह से ही अस्पताल में मरीजों की लाइन लग रही है। अब इन मरीजों में 100 से 150 मरीज ऐसे हैं, जो पेट संबंधी शिकायतें लेकर आ रहे हैं। इनमें बच्चों और महिलाओं पर इसका असर अधिक देखने को मिल रहा है। जिला अस्पताल के डॉ. अलंकार सोलंकी के अनुसार, उमस भरे मौसम में खाद्य पदार्थ जल्दी खराब हो जाते हैं, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में ज्यादा समय तक रखा हुआ खाना किसी हालत में न खाएं। इससे ही बीमारियां तेजी पनपती हैं।
विज्ञापन

डॉक्टर, मरीजों को दवाओं के साथ पर्याप्त पानी पीने, ताजा भोजन करने और दोपहर के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने की सलाह दे रहे हैं। उनका कहना है कि अगर इस समय लापरवाही की तो पेट दर्द काफी परेशान कर सकता है। यही हाल प्राइवेट अस्पतालों का है। वहां पर भी काफी संख्या में पेट दर्द, उल्टी-दस्त के मरीज पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed