{"_id":"8bf90167ad2abeea7e26c797efdf2bee","slug":"revolutionary-organisation-of-students-and-24-young-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रांतिकारी छात्र संगठन से जुड़े 24 युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रांतिकारी छात्र संगठन से जुड़े 24 युवा
badaun
Updated Sun, 14 Jun 2015 07:30 PM IST
विज्ञापन
युवा क्रांतिकारी छात्र संगठन की जिला कार्यकारिणी की बैठक में 24 युवाओं ने संगठन की सदस्यता ली। छात्रों की समस्याओं के बारे में चर्चा कर उनका निस्तारण कराने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष पुनीत कुमार कश्यप ने कहा कि सभी कॉलेज इकाइयां 15 जुलाई के बाद अपने अपने कॉलेज के बाहर कैंप लगाकर छात्रों की समस्याओं को सुनेंगी। इसके बाद उनका निराकरण कराने के लिए अधिकारियों से मिला जाएगा। जिला संयोजक योगेंद्र सागर ने कहा कि कोई भी कॉलेज मनमानी फीस न वसूलने पाए इस पर निगाह रखनी होगी। कॉलेज प्रबंधन को अपने कैंपस में शुल्क लेने का पूरा विवरण चस्पा करना होगा, इसके प्रयास संगठन करेगा। इस मौके पर आदिल खान और राजेश कश्यप के साथ युवाओं ने सदस्यता ग्रहण की। उनका माला पहनाकर स्वागत किया गया। बैठक में योगेश पटेल, विशाल, नगर अध्यक्ष राजा सक्सेना, रवि जौहरी, अरुण पटेल, संदेश कुमार, शेखर वर्मा, कुनाल राठौर, वसीम अहमद, विजय सिंह, केंद्र भान सिंह, इरफान अंसारी, दीपक सागर, अतुल साहू, साहिल कपूर, समोम सागर, हनी सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
