{"_id":"164eda5ad2a19bf0f838e8a8954bb163","slug":"reverberates-today-school-s-campaign-slogan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से गूंजेगा ‘स्कूल चलो अभियान’ का नारा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से गूंजेगा ‘स्कूल चलो अभियान’ का नारा
badaun
Updated Sun, 01 Mar 2015 07:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिषदीय स्कूलों के बच्चे भी सीबीएसई, आईसीएससी के बच्चों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर चल सके। इसके लिए शासन ने रणनीति तैयार कर ली है। एक तरफ जहां एक अप्रैल 2015-16 से आगामी शैक्षिक सत्र का प्रारंभ किया जा रहा है। वहीं स्कूलों में प्रवेश कराने को लेकर ‘स्कूल चलो अभियान’ भी शुरू होगा। जिले में सोमवार से इसका आगाज हो जाएगा। पूरे मार्च शहर और गांवों की गलियों में यह नारा गूंजता सुनाई देगा। साथ ही रैलियां, प्रभातफेरियां, विचार गोष्ठियों और मोहल्ला बैठकों का आयोजन भी किया जाएगा। बच्चे अपने गुरुजनों के साथ शिक्षा की अलख को रोशन करके उसका उजाला हर घर में पहुंचाने के लिए अपने-अपने क्षेत्रों में जागरूकता रैलियां निकालकर करेंगे।
नामांकन को चुनौतीपूर्ण कार्य मानते हुए शासन ने इससे संबंधित निर्देश पहले ही डीएम को दे दिए थे। इस संदर्भ में हुई जिला प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक में सफल स्कूल चलो कार्यक्रम कराने के हिदायत दी जा चुकी है। इसमें छह से 14 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को चिह्नित करने का लक्ष्य होगा। बाद में इन्हें नि:शुल्क और अनिवार्य शिक्षा दी जाएगी। स्कूल चलो अभियान के क्रियान्वयन का फार्मेट भी तैयार करके भेज दिया है। सभी बीईओ, एबीआरसी, एनपीआरसी, प्रधानाध्यापक, शिक्षकों को भी कड़े निर्देश जारी किए जा चुके हैं।
पूरे मार्च में ऐसे होगा कार्यक्रम
01 से 05 मार्च तक स्कूल चलो अभियान का प्रचार-प्रसार होगा। 10 से 15 मार्च तक जागरूकता रैली, गोष्ठी, बैठकें होगीं। 16 से 25 मार्च तक घर-घर जाकर अभिभावकों को जागरूक किया जाएगा। 26 से 30 मार्च तक चिह्नित बच्चों का नामांकन कराया जाएगा। साथ ही छूटे बच्चों के नामांकन के लिए उनके माता-पिता से संपर्क किया जाएगा। इसके अलावा 30 से 31 मार्च तक नए और प्रोन्नत बच्चों का नामांकन करना होगा। इसमें आउट ऑफ स्कूल बच्चों पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन
हाजिरी पर भी होगी खास नजर
स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों का कक्षावार विवरण तैयार किया जाएगा। इसके अलावा कक्षा एक और छह में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों पर खास ध्यान दिया जाएगा। नामांकन की कक्षावार सूची बनाकर मई के प्रथम सप्ताह तक राज्य परियोजना को भी भेजनी होगी।
कोताही बरतने पर होगी सख्त कार्रवाई: बीएसए
बीएसए कृपा शंकर वर्मा ने बताया कि स्कूल चलो अभियान में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसकी मार्क टू मार्क मॉनीटरिंग के साथ गहन समीक्षा होगी। प्रबंध समिति की भी जिम्मेदारी होगी। जिम्मेदारी फिक्स की जाएगी। बताया कि इसका कोई संख्यात्मक लक्ष्य तय नहीं किया गया है, लेकिन जिले में छह से 14 वर्ष के प्रत्येक बच्चे का नामांकन का जरूर लक्ष्य होगा। इसमें लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।