फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Revenue personnel reached Sirsauli for investigation and recorded statements

Budaun News: जांच के लिए सिरसौली पहुंचे राजस्व कर्मी, दर्ज किए बयान

Sun, 08 Jun 2025 12:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Revenue personnel reached Sirsauli for investigation and recorded statements
उझानी के सिरसौली गांव में बयान दर्ज करते राजस्व निरीक्षक। स्रोत- जागरूक ग्रामीण
उझानी। सिरसौली निवासी ग्रामीण को जंगली सूअर को मारने के आरोप में फंसाए जाने और उससे वसूली की शिकायत के बाद जांच के लिए राजस्व विभाग की दो सदस्यीय टीम शनिवार दोपहर मौके पर पहुंची। टीम में शामिल राजस्व निरीक्षक वेदपाल सिंह ने शिकायतकर्ता समेत आठ- नौ लोगों के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन

ब्लॉक क्षेत्र के गांव सिरसौली में करीब दो महीना पहले जंगली सूअर मृत मिला था। आरोप था कि वन विभाग की टीम ने गांव के ही सूबेदार को इस मामले में फंसा दिया। सूबेदार ने खुद को बेगुनाह बताते हुए 50 हजार रुपये की वसूली की शिकायत भी अफसरों से की तो भारतीय किसान यूनियन के मंडलीय प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना के नेतृत्व में डीएफओ कार्यालय पर प्रदर्शन भी किया गया। इसी सिलसिले में जांच के लिए शनिवार दोपहर सिरसौली पहुंचे राजस्व निरीक्षक वेदपाल सिंह और लेखपाल प्रमोद कुमार ने सूबेदार के अलावा ग्रामीणों के बयान लिए।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि जंगली सूअर खाली खेत में मृत मिला था। इधर यूनियन के मंडलीय प्रवक्ता सक्सेना ने बताया कि बेगुनाह सूबेदार से वसूले गए रुपयों को वापस कराने के लिए वह जरूरत पड़ने पर आंदोलन भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed