फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   retired inspector died under suspicious circumstances

Budaun News: सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर की संदिग्ध हालात में मौत

Tue, 25 Apr 2023 02:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 25 Apr 2023 02:08 AM IST
विज्ञापन
retired inspector died under suspicious circumstances
बरेली से घर लौटने पर अचानक बिगड़ गई थी दिनेश तोमर की तबीयत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उझानी (बदायूं)। आरपीएफ के सेवानिवृत इंस्पेक्टर दिनेश तोमर की रविवार देर शाम मौत हो गई। रिश्तेदार को वह घर में बेहोशी की हालत में पड़े मिले थे। इलाज के दौरान राजकीय मेडिकल में उनकी मौत हो गई।
मृतक दिनेश तोमर मूल रूप से कछला कस्बे के निवासी थे। आरपीएफ में इंस्पेक्टर से सेवानिवृत्त होने के बाद वह परिवार समेत बरेली के सुभाषनगर में रहने लगे थे। उनकी रिश्तेदार सीमा ने पुलिस को बताया कि वह रविवार दोपहर ही बरेली से आए थे। सीमा को भी उनकी बेहोशी के बारे में जानकारी किसी रिश्तेदार के जरिये मिली थी। इसके बाद पुलिस समेत रिश्तेदारों ने उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया। जिस समय उन्हें मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, तब उनके मुंह से झाग निकल रहे थे।
विज्ञापन

करीब दो घंटे बाद तक जब उनकी सेहत में सुधार नहीं हुआ तो परिजन उन्हें बरेली ले जाने की तैयारी करने लगे, लेकिन उसी दौरान दिनेश की मौत हो गई। इसके बाद बरेली से उनकी पत्नी समेत अन्य परिजन भी मेडिकल कॉलेज आ गए। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि दिनेश के मौत के बारे में सही स्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखने के बाद ही पता लगेगी। मौत की वजह को लेकर पसोपेश के बीच पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। सोमवार अपराह्न पोस्टमार्टम के बाद शव उनके परिजनों के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed