{"_id":"6a6f9f5b97c7ad126002e28d","slug":"residents-of-siddhpur-chitrasen-staged-a-protest-angered-by-the-drinking-water-crisis-badaun-news-c-123-1-sbly1006-169922-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पेयजल संकट से नाराज सिद्धपुर चित्रसेन के लोगों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पेयजल संकट से नाराज सिद्धपुर चित्रसेन के लोगों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
पेयजल आपूर्ति की समस्या को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद
- फोटो : 1
बिल्सी। अंबियापुर क्षेत्र के गांव सिद्धपुर चित्रसेन में पेयजल योजना की केबल चोरी होने के बाद से एक माह से जलापूर्ति ठप पड़ी है। रविवार को पेयजल संकट से परेशान ग्रामीणों का सब्र टूट गया। उन्होंने एकत्रित होकर प्रदर्शन करते हुए प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने जल्द नई केबल लगवाकर पेयजल आपूर्ति बहाल करने की मांग की।
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राहुल देव शाक्य ने बताया कि पेयजल योजना के लिए गांव नलकूप बना हुआ है, जिसकी केबल चोरी होने से मोटर का संचालन बंद है, जिसके कारण पूरे गांव में पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में कई बार विकास खंड प्रशासन और जल निगम के अधिकारियों को लिखित व मौखिक रूप से अवगत कराया है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने कहा कि पानी जैसी मूलभूत सुविधा के लिए उन्हें रोजाना परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र नई केवल लगवाकर पेयजल आपूर्ति शुरू नहीं कराई गई तो वे आंदोलन तेज करने को विवश होंगे।
विज्ञापन
इस मौके पर धनपाल सिंह, ओमप्रकाश, लेखराज सिंह, नेमपाल, विजय सिंह चौहान, उदयराज, मुनेंद्र, ओमपाल, वीरपाल, मोर सिंह, विद्याराम, वीरपाल, कल्लू, देवपाल आदि मौजूद रहे। इधर, बीडीओ अंबियापुर शैली गोविल ने बताया उक्त प्रकरण में जल निगम के अधिकारियों से पत्राचार समस्या का शीघ्र समाधान कराया जाएगा।
सिद्धपुर के जंगल में छह किसानों के नलकूपों से स्टार्टर व केबल चोरी
बिल्सी। गांव सिद्धपुर चित्रसेन के जंगल में चोरों ने एक ही रात में छह किसानों के नलकूपों को निशाना बनाते हुए स्टार्टर और विद्युत केबल चोरी कर ले गए। पीड़ित किसानों ने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
गांव सिद्धपुर निवासी उदयराज पुत्र दयाराम, ओमप्रकाश पुत्र झम्मन, विजय चौहान पुत्र सुदर्शन, प्रेमशंकर शर्मा पुत्र रामगुलाम, लेखराज सिंह पुत्र होरीलाल तथा मुनेंद्र चौहान पुत्र चंद्रपाल के खेतों में लगे नलकूपों से चोर स्टार्टर और बिजली की केबल खोलकर ले गए। रविवार सुबह किसान खेतों पर पहुंचे तो नलकूपों से सामान गायब मिला। इसके बाद आसपास के अन्य किसानों को सूचना दी गई, जिससे मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
सीओ आलोक सिद्धू ने बताया कि घटना के संबंध में किसानों ने बिल्सी कोतवाली पुलिस को सूचना दी है। इसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है। संवाद

पेयजल आपूर्ति की समस्या को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद- फोटो : 1