फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Report on the couple who committed the murderous attack

Budaun News: जानलेवा हमला करने वाले दंपती पर रिपोर्ट

Sat, 21 Dec 2024 12:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
Report on the couple who committed the murderous attack
बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मोहल्ला नेकपुर गली नंबर तीन निवासी सोनम अरोरा ने पड़ोसी राकेश और निशा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उनके पति प्रशांत अरोरा बाइक से रात करीब साढ़े नौ बजे घर आए। इस दौरान पड़ोसी राकेश और निशा पहले से घात लगाए बैठे हुए थे। उन्होंने बाइक की आवाज सुनते ही घर से बाहर निकलकर प्रशांत पर डंडों से जानलेवा हमला किया। चीख-पुकार पर वह घर से बाहर आईं और पति को बचाने का प्रयास किया तो दोनाें ने उन पर भी हमला कर दिया। इससे उनके गंभीर चोट आई है। साथ ही बाइक भी तोड़ दी। जब दोनों लोग रिपोर्ट लिखवाने के लिए थाने जा रहे थे तब रास्ते में घेरकर मारपीट शुरू कर दी। पीड़िता ने राकेश, निशा और परिवार के अन्य लोगों से अपने परिवार के सदस्यों की जान माल का खतरा बताते हुए तहरीर दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद

20जेएनडी35: सचिव बने कुलवंत श्योकंद विजयी चिन्ह दिखाते हुए। संवाद

20जेएनडी35: सचिव बने कुलवंत श्योकंद विजयी चिन्ह दिखाते हुए। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed